विदिशा

bjp latest news : भाजपा ने किया प्रदर्शन, प्रशासन को चेताया कहा झूठे प्रकरण वापस लें

भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे प्रकरणों के खिलाफ भाजपा नेता मंगलवार को सड़कों पर उतर आए।

विदिशाJul 04, 2019 / 10:44 am

Bhupendra malviya

भाजपा की बैठक में शामिल नहीं हुए शहर विधायक, शाम को सरकारी बैठक में रहे मौजूद

विदिशा। भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे प्रकरणों के खिलाफ भाजपा नेता BJP leaders मंगलवार को सड़कों पर उतर आए। प्रकरणों को झूठा बताते हुए इन्हें वापस लिए जाने की मांग की वहीं प्रशासन administration को चेताया कि इस तरह की पुनरावृत्ति न हो नहीं तो परिणाम ठीक नहीं होंगे। प्रदर्शन पूर्व से तय होने के कारण शास्त्रीनगर स्थित जिला कार्यालय में सुबह से भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं का इकट्ठा होना शुरू हो गया था। जिले भर से आए यह कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए सड़कों पर आ गए जहां पैदल रैली bjp rally के रूप में कलेक्टे्रट कंपोजिट भवन की ओर रवाना हुए।

लगा रहा जाम

रैली में जिले के चारों विधायक भी शामिल रहे जहां कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते चल रहे थे। कमलनाथ की तानाशाही नहीं चलेगी, हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है। झूठे प्रकरण वापस लो आदि नारों के साथ इन कार्यकर्ताओं के सड़कों पर आने के कारण हाइवे के एक तरफ के मार्ग पर करीब 25 मिनट तक वाहन नहीं निकल पाए। इससे जाम की स्थिति बनी रही।

कलेक्टे्रट परिसर में किया प्रदर्शन
विशाल रैली कंपोजिट भवन कलेक्टे्रट पहुंची जहां भाजपा के विधायकों सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। नेताओं का कहना है कि जिले में बासौदा सहित अन्य स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर जबरिया झूठे प्रकरण बनाए जा रहे हैं। नेताओं ने प्रशासन को चेताया कि वह झूठे प्रकरण बनाना बंद करे और जो प्रकरण बनाए गए उन सभी प्रकरणों को वापस लिया जाए। इस तरह की पुरावृत्ति होने पर परिणाम ठीक न होने की बात भी कही गई।


जिले भर से आए कार्यकर्ता
इस दौरान भाजपा नेताओं ने कलेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। यह रहे प्रमुख रूप से शामिल प्रदर्शन मे विधायक उमाकांत शर्मा, लीना जैन, हरि सप्रे, राजश्री सिंह सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जादौन, जिपं अध्यक्ष तोरणसिंह दांगी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा, नपाध्यक्ष मुकेश टंडन, अरविंद श्रीवास्तव, विजय जैन, प्रे्रमनारायण विश्वकर्मा, आनंद जैन आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी व जिले भर से आए कार्यकर्ता शामिल रहे।

Home / Vidisha / bjp latest news : भाजपा ने किया प्रदर्शन, प्रशासन को चेताया कहा झूठे प्रकरण वापस लें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.