script

भाजपा के 23 में से 17 युवा सेनापतियों की टीम घोषित

locationविदिशाPublished: Nov 18, 2019 05:38:42 pm

अब की बार पूरी टीम युवाओं की, घोषणा के बाद भाजपा में कलह…

Controversy among contenders for district BJP president

Controversy among contenders for district BJP president

विदिशा@गोविंद सक्सेना की रिपोर्ट…

भाजपा संगठन ने सोमवार को अपने 23 मंडलों में से 17 के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। शेष 6 अध्यक्षों पर संशय होने से उनकी घोषणा रोक दी गई है। संभवत: सोमवार की देर रात या मंगलवार की सुबह शेष नाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
रोके गए मंडल अध्यक्षों में से विदिशा विधानसभा के सभी पांचों मंडल और शमशाबाद विधानसभा के खामखेड़ा मंडल के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। नामों की घोषणा के साथ ही कई जगह हर्ष का माहौल है तो कई जगह कलह शुरू हो गया है और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को कोपभाजन बनना पड़ रहा है।
जारी सूची

जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप पटोदिया द्वारा जारी सूची के अनुसार जिले क े भाजपा मंडल अध्यक्षों में बासौदा नगर मंडल में सन्नी भावसार(पूर्व नपाध्यक्ष क े पुत्र), बासौदा ग्रामीण अध्यक्ष राज रघुवंशी (मौजूदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र रघुवंशी के पुत्र), त्योंदा राजेश लोधी, ग्यारसपुर राजेश यादव, कुरवाई मनीष सैनी(पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री और मौजूदा जिला किसान मोर्चा महामंत्री सीताराम सैनी के पुत्र), महलुआ चौराहा सुरेन्द्र दांगी, पठारी हरिनेश यादव, उदयपुर देवराज राजपूत, पथरिया में राकेश रघुवंशी(युवा मोर्चा जिला महामंत्री), सिरोंज नगर पारस तारण(युवा मोर्चा जिला महामंत्री), आनंदपुर श्रीलाल उर्फ राजेश यादव, देवपुर झारसिंह दांगी, चितावर चरणसिंह राजपूत, शमशाबाद राजकुमार कुशवाह(युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष), सतपाड़ा हाट निर्मल धाकड़ तथा नटेरन मंडल अध्यक्ष सचिन तिवारी बनाए गए हैें।
सबकी राय से हुआ फैसला
भाजपा के मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओ, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों तथा बूथ अध्यक्षों से चर्चा, रायशुमारी और तीन नामों के पैनल तैयार करने के बाद विधायकों की सहमति ली गई और मंडलों के चुनाव अधिकारियों व पर्यवेक्षकों ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराकर नए अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए।
विधायकों की राय सर्वोपरि
सूत्रों के मुताबिक भले ही भाजपा में रायशुमारी और तीन नामों का पैनल बनाने की प्रक्रिय पूरी की गई हो, लेकिन अध्यक्ष के लिए नाम चयन करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका विधायकों की ही रही है। क्योंकि संगठन द्वारा विधायकों को सौंपे जाने वाले सारे कार्यक्रम, गतिविधियां और सभाओं में भीड़ लाने की जिम्मेदारी विधायक मंडल अध्यक्षों के माध्यम से ही पूरी कराते हैं।
इस नजरिए से विधायक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। विदिशा में किसकी राय महत्वपूर्ण होगी, इस पर भी संशय रहा। ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी विदिशा के पांचों मंडलों पर चर्चा न हो पाने के कारण ये पांचों नाम रोके गए हैं।
किसी एक नाम पर सहमति नहीं
जिन मंडलों के अध्यक्ष पद के लिए किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी, उनमें विदिशा विधानसभा के पांचों मंडल बैसनगर, वैत्रवती, दुर्गानगर और अहमदपुर मंडल के साथ ही गुलाबगंज मंडल शामिल हैं। इसके साथ ही शमशाबाद विधानसभा के खामखेड़ा मंडल के अध्यक्ष की भी घोषणा होल्ड कर दी गई है।
कोपभाजन बन रहे वरिष्ठ पदाधिकारी
मंडल अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही पद से वंचित रह गए युवा नेताओं में मायूसी है और वे अपनी भड़ास जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों पर निकाल रहे हैे। सूची जारी होने के बाद से ही जिले के कुछ पदाधिकारियों के पास आपत्तिजनक भाषा वाले फोन और विरोध के फोन आना शुरू हो गए।
दिन भर ये नेता अपने नाराज कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते रहे कि जो हुआ है वह प्रक्रिया के अनुसार हुआ है उसमें उनका कोई रोल नहीं है, लेकिन फिर भी विरोध के स्वर नहीं थमे।

40 तक का बंधन, 27 में अध्यक्ष बने
मंडल अध्यक्ष पद के लिए संगठन में 35-40 वर्ष तक की आयु का बंधन था। इससे अधिक आयु के व्यक्ति को अध्यक्ष नहीं बनाना था। लेकिन बासौदा ग्रामीण मंडल में 27 वर्षीय राज रघुवंशी को मंडल की कमान संभालने का मौका मिला।
ऐसा माना जा रहा है कि अब तक मंडल अध्यक्ष रहे राज के पिता गजेन्द्र सिंह रघुवंशी उम्र के कारण अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हो गए थे, इसलिए उनके कम उम्र के पुत्र को यह कमान सौंप कर संतुष्ट कर दिया गया। उधर भाजपा के ही वरिष्ठ नेताओं की मानें तो भले ही जारी अध्यक्षों की सूची में राज रघुवंशी की उम्र 27 वर्ष बताई गई हो, लेकिन वे 22-23 वर्ष से अधिक उम्र के नहीं हैं। वे 17 मंडल अध्यक्षों की सूची में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

सभी से चर्चा और पूरी प्रक्रिया के बाद 23 में से 17 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है, शेष 6 अध्यक्षों के लिए भी आम सहमति बनाने के प्रयास जारी हैं। रात या फिर मंंगलवार को ये नाम भी घोषित हो जाएंगे।
– दिलीप पटोदिया, जिला निर्वाचन अधिकारी भाजपा

ट्रेंडिंग वीडियो