scriptभाजपा महिला विधायक पर पोतियों ने संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप, करीब 3 करोड़ की है प्रॉपर्टी | BJP women MLA accuses granddaughters of property grab | Patrika News

भाजपा महिला विधायक पर पोतियों ने संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप, करीब 3 करोड़ की है प्रॉपर्टी

locationविदिशाPublished: Jul 17, 2020 02:27:57 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

मृत्यु के बाद दादा-दादी हमारा आर्थिक सहारा भी छीनना चाहते हैं।

भाजपा महिला विधायक पर पोतियों ने संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप, करीब 3 करोड़ की है प्रॉपर्टी

भाजपा महिला विधायक पर पोतियों ने संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप, करीब 3 करोड़ की है प्रॉपर्टी

विदिशा। शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह और पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह पर उनके सगे भतीजे की बेटियों ने अपना हक मारने और उनके हिस्से की संपत्ति हड़पने के संगीन आरोप लगाते हुए विधायक के खिलाफ शिकायत की है। पुणे में पढ़ाई कर रहीं अनिध्या सिंह और समृद्धि सिंह ने अपने पिता की मृत्यु के बाद सारी संपत्ति अपने नाम करा लेने का आरोप राजश्री और रुद्रप्रताप सिंह पर लगाया है।


न्याय की गुहार लगाई
स्वर्णकार कॉलोनी में रहने वाले एड. मनेन्द्र प्रताप सिंह के छोटे बेटे लोकेन्द्र प्रताप सिंह की पुत्री अनिध्या और समृद्धि ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, मानवाधिकार आयोग, राज्य महिला आयोग, पुलिस महानिदेशक सहित अनेक लोगों को अपनी व्यथा सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

 

vidisha news

सारी संपत्ति अपने नाम करने का षडय़ंत्र रचा
अनिध्या ने पत्रिका को बताया कि उनके पिता लोकेन्द्र सिंह और मां डिंपल का तलाक 2015 में हो गया था, तब हम दोनों बहनें नाबालिग थी। पिता लोकेन्द्र सिंह मप्र लघु उद्योग निगम भोपाल मेंं मैनेजर थे। उनकी मृत्यु 4 जून 2020 को हुई, हम दोनों अपने पिता की जैविक संतान हैं। लेकिन हमारी दादी राजश्री सिंह और दादा रुद्रप्रताप सिंह ने हमें अपने पिता की चल अचल संपत्ति से बेदखल कर सारी संपत्ति अपने नाम करने का षडय़ंत्र रचा और यह कर भी डाला।

आर्थिक सहारा भी छीनना चाहते हैं
अनिध्या ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि पिता की मृत्यु के बाद भी एटीएम से उनका पैसा निकाल लिया गया। जगह-जगह यह बात फैलाई गई कि उनके कोईसंतान नहीं है, जिससे हम लोग बहुत आहत हैं। हम दोनों अविवाहित हैं और पिता की मृत्यु के बाद दादा-दादी हमारा आर्थिक सहारा भी छीनना चाहते हैं।

 

संपत्ति करीब 3 करोड़ की बताई गई
सूत्रों के अनुसार लोकेन्द्र प्रताप सिंह का भोपाल में बड़ा बंगला है। जबकि विदिशा स्वर्णकार कॉलोनी स्थित मनेन्द्र प्रताप सिंह का मकान भी उन्हीं के पास था, ये दोनों मकान अब रुद्रप्रताप के पास हैं। जबकि स्वर्णकार कॉलोनी वाला मकान पैतृक संपत्ति है। उधर रुद्रप्रताप ने इनके नामांतरण के लिए भी अर्जी लगा दी है। इसके अलावा अन्य फंड, क्लेम्स आदि सहित सारी संपत्ति करीब 3 करोड़ की बताईगई है।

8 जुलाई को रजिस्टर्ड कराया गया
लोकेन्द्र प्रताप सिंह की मृत्यु 4 जून को हुई, लेकिन 23 मई को उन्होंने विदिशा आकर एक वसीयत कराई, जिसमें अपनी संपत्ति की वसीयत रुद्रप्रताप सिंह और राजश्री सिंह के नाम कर दी। हालांकि वसीयत में लिखा गया है कि इसको रजिस्टर्ड मेरी मौत के एक माह बाद कराया जाए। इस कारण वसीयत को 8 जुलाई को रजिस्टर्ड कराया गया।

अंतिम संस्कार में भी नहीं होने दिया शामिल
अनिध्या का आरोप है कि दादा रुद्र प्रताप, दूसरे दादा विश्वेन्द्र प्रताप और दादी राजश्री ने हमें अपने पिता की मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया। उनके आखरी समय में हमें उनसे मिलने भी नहीं दिया गया। बीमारी की अचेतन अवस्था में ही पिता से उनकी चल अचल संपत्तियों से संबंधित अवैध लाभ के लिए कागजात तैयार करा लिए।


अंतिम संस्कार से किया वंचित
रुद्रप्रताप सिंह के परिवार से ही जुड़े आनंदप्रताप सिंह और परिवार के करीबी रहे करतार सिंह का आरोप है कि जब लोकेन्द्र की मृत्यु हुई और बेटियों को कहीं से मालूम हुआ तो वे अपने मामा के साथ विदिशा रुद्रप्रताप के घर पहुंचीं ताकि अंतिम संस्कार में हिस्सा ले सकें। लेकिन बेटियों को पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं लेने दिया गया और घर से भी बेइज्जत कर निकाला गया।


लोकेंद्र की संपत्ति में अब उसकी पत्नी और बेटियों का कोई हिस्सा नहीं है। तलाक के समय उनका हिस्सा दिया जा चुका था। लोकेन्द्र ने स्वअर्जित संपत्ति को मेरे नाम करने की वसीयत लिखी थी। बेटियों को बरगलाया गया है। बेटियों को अब कोई हक नहीं है।
-रुद्रप्रताप सिंह, पूर्व विधायक

ट्रेंडिंग वीडियो