scriptनागरिकता संशोधन कानून की जानकारी देने दुकान-दुकान पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता | BJP workers reached shop-shop giving information about citizenship ame | Patrika News
विदिशा

नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी देने दुकान-दुकान पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

सीएए के समर्थन में भाजपा का जन सम्पर्क शुरु

विदिशाJan 06, 2020 / 11:38 am

Anil kumar soni

आनंदपुर। दुकानों पर जाकर व्यापारियों से संपर्क करते भाजपा कार्यकर्ता।

आनंदपुर। दुकानों पर जाकर व्यापारियों से संपर्क करते भाजपा कार्यकर्ता।

विदिशा/ आनंदपुर। भाजपा के आनंदपुर मंडल के कार्यकर्तायों ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रहीं भ्रांतियों को दूर करने और कानून के संबंध में नागरिकों को जानकारी देने रविवार को बाजार में संपर्क किया गया।

भाजपा आनंदपुर मंडल अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया की केंद्र सरकार के नए कानून सीएए के पक्ष में पूरे बाजार में एक-एक दुकान पर जाकर व्यापारियों को इस कानून के संबंध में जानकारी दी। भाजपा कार्यकर्ता जब रविवार को बाजार में लोगों के पास इस कानून की जानकारी देने पहुंचे और उनसे इस संंबंध में चर्चा की, तो सामने आया कि अधिकांश नागरिकों को इस कानून के संबंध में पता ही नहीं है कि इस कानून से किसको फायदा है और किसको नुकसान।

किसी व्यक्तिके खिलाफ नहीं कानून
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों के साथ ही वहां सामान लेने पहुंचे ग्राहकों को बताया कि यह कानून हमारे देश के किसी भी धर्म और समाज के लोगों के खिलाफ नहीं है। यह कानून तो उन लोगों को नागरिकता देता है, जो पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान में धार्मिक रूप से प्रताडि़त होते हैं। इस दौरान बृजभूषण चौहान, छोगीलाल अहिरवार, धर्मेन्द्र जैन, लाल सिंह अहिरवार, संतोष बघेल और धर्मेन्द्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला मुख्यालय पर निकालेंगे 13 को रैली
मालूम हो कि चार दिन पूर्व भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी जिला मुख्यालय पर आए थे और इस कानून को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए कार्ययोजना बताने भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक ली थी। इस दौरान बकायदा इसके लिए रणनीति तैयार की गई है। जिसके तहत 13 जनवरी को जिला मुख्यालय पर मुख्य मार्गों से भाजपा द्वारा जन जागरण रैली निकाली जाएगी। वहीं इसके लिए बकायदा चरणवद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत 10 जनवरी तक घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

 

वहीं आठ जनवरी तक प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन होना है। ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर छोटी संगोष्ठी होंगीं। नागरिकता सम्मान अधिकार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 जनवरी तक प्रबुद्धजन हस्ताक्षर अभियान चलेगा। पांच से 20 जनवरी तक पैदल मार्च निकाले जाएंगे। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस कानून को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। इसके लिए बकायदा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो