scriptपूरे दिन बसें नहीं चलीं, बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा | Buses did not last all day, silence remained at the bus stand | Patrika News

पूरे दिन बसें नहीं चलीं, बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा

locationविदिशाPublished: Nov 11, 2019 12:01:48 pm

Submitted by:

Bhupendra malviya

दिनभर बसें नहीं चलने से बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा वहीं कुछ यात्री अपने सफ़र के लिए परेशान भी रहे।

पूरे दिन बसें नहीं चलीं, बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा

पूरे दिन बसें नहीं चलीं, बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा

विदिशा। अयोध्या मामले में फैसला आने की उत्सुकता के कारण शनिवार को बस स्टैंड पर यात्रियों की कमी रही। सुबह 8 बजे तक कुछ बसें ही चल पाई और करीब 10 बजे से सभी रूटों पर बसों का संचालन बंद हो गया। बहुत कम यात्री रहने से बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा।
बस सेवा से जुड़े कर्मचारियों के मुताबिक बस स्टैंड से हर दिन करीब 50 बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन होता है और हर दिन करीब ३ हजार यात्री इन बसों से यात्रा करते हैं। सुबह कुछ रूटों पर बसें चलाई गई लेकिन अयोध्या मामला एवं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुबह 10 बजे से सभी रूटों पर बस संचालन बंद कर दिया गया।
इस दौरान विदिशा से भोपाल, बेरसिया, नरसिंहगढ़, बासौदा, सिरोंज, कुरवाई, गैरतगंज, रायसेन, ग्यारसपुर से राहतगढ़ सागर आदि सभी मार्गों पर बसों का संचालन बंद रखा गया। यात्रियों की संख्या भी हर रोज की अपेक्षा काफी कम रहने से समस्या आई।
कई यात्री रहे परेशान बसों का संचालन बंद रहने एवं बस स्टैंड क्षेत्र में चाय नास्ता आदि दुकानें बंद रहने से कई यात्री परेशान होते रहे। अटारीखेजड़ा निवासी संतोष आदिवासी का कहना रहा कि रायसेन जाना है दो घंटे हो गए। इस तरह की स्थिति की उन्हें जानकारी नहीं थी।
इसी तरह करैयाखेड़ा निवासी मीरा एवं बुजुर्ग कमला ग्राम परसारी जाने के लिए बस स्टैंड पर बैठी थी। इनका कहना रहा कि दोपहर बाद बसें चलने की बात कही जा रही। इसलिए यहां बैठे हैं। इधर निजी बस सर्विस क स्टैंड इंचार्ज महेश श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों को यहां रात रुकने की स्थिति न बने। इसलिए शाम 4 बजे के बाद कुछ रूटों पर बसें चलाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो