scriptभक्ति और सेवा कार्य करके आचार्यश्री का जन्मदिन मनाया | Celebrated Acharyashree's birthday by doing devotional and service wor | Patrika News

भक्ति और सेवा कार्य करके आचार्यश्री का जन्मदिन मनाया

locationविदिशाPublished: Oct 14, 2019 11:25:47 am

Submitted by:

Bhupendra malviya

गौसेवा, रक्तदान व मरीजों को बांटे फल

भक्ति और सेवा कार्य करके आचार्यश्री का जन्मदिन मनाया

भक्ति और सेवा कार्य करके आचार्यश्री का जन्मदिन मनाया

विदिशा। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस पर जैन मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए वहीं समाजजनों ने सेवा कार्य करके आचार्यश्री का जन्मदिवस मनाया। शीतलधाम में सुबह बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे जहां अभिषेक व शांतिधारा के बाद आचार्य छत्तीसी विधान संपन्न हुआ। शाम को मंगल आरती एवं भक्ति की गई। इसी तरह किरी मौहल्ला स्थित जैन मंदिर में भी पूजन एवं भक्ति की गई।


आचार्य गुरुदेव की अष्टद्रव्य से पूजन कर विनयांजलि सभा में भक्तों ने अपने भावों को प्रकट किया। सकल दिगंबर जैन समाज प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया कि समानजनों ने हरि वृद्धाश्रम एवं मानव सेवा न्यास पहुंच कर जनसेवा की। वृद्धों को भोजन व वस्त्र दिए गए। वहीं जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। जैन मिलन गुरुवर ने मिष्ठान वितरित किया। इसी क्रम में दयोदय गौ संवर्धन केंद्र उदयगिरी में गौवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाया।


इधर खीर पूड़ी का वितरण
श्रमण चेतना मंच ने आचार्यश्री विद्यासागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका ज्ञानमति माताजी के अवतरण दिवस पर खरी पूड़ी का वितरण किया वहीं गरीबों को वस्त्र दान किए गए। मंच के अध्यक्ष सेठ संजय सराफ ने बताया कि आयोजन के तहत शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर स्टेशन के पास स्टॉल लगाया गया था जहां खीर, पूड़ी व सब्जी का वितरण हुआ वहीं गरीबों को वस्त्र दान भी किए गए। इस मौके पर श्रमण चेतना मंच के सभी सदस्यों ने मौजूद रहकर सामग्रियों के वितरण में सहयोग किया।

रक्तदान कर मनाया जन्मोत्सव
वहीं आचार्यश्री के जन्मोत्सव पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पीडि़त मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में प्रदेश सचिव राजेश प्रीत, अंशुल लश्करी, विनय जैन शामिल रहे। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष राजेश जैन सहित कपिल कुमार, मनमोहन त्रिवेदी, आनंद लखेरा, एपी जैन, प्रमोद जैन आदि उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो