विदिशा

अवैध होर्डिंग से पटा पड़ा शहर, कभी भी हो सकता है हादसा

शहर में 150 से अधिक अवैध होडिंग शासन के निर्देशों पर भी नहीं हो रहा अमला

विदिशाFeb 16, 2020 / 05:24 pm

Anil kumar soni

विदिशा। मुख्य चौराहों और सड़क किनारे मकानों आदि पर लगे हैं कई होर्डिंग

विदिशा। हाईकोर्ट के आदेश और प्रदेश सरकार के निर्देशों के बावजूद शहर में जगह-जगह मुख्य मार्गों और बाजार में अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। इसके बावजूद इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बाढ़ वाले गणेश मंदिर के पास से लेकर स्वामी विवेकानंद चौराहा, गुलाबवाटिका, नीमताल, दुर्गानगर चौराहा, पीतलमिल चौराहा होते हुए बंटीनगर तक मुख्य मार्ग पर करीब १०० से अधिक अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। इसी प्रकार माधवगंज, रामलीला तिराहा, हरिपुरा मार्ग, न्यू जिला अस्पताल मार्ग सहित शहर में कई क्षेत्रों में सड़क के दोनों तरफ तथा मकानों आदि पर कई अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। कुछ होर्डिंग तो सड़क से बिलकुल सटकर लगे हुए हैं, जो तेज हवा के झोंके में ही गिर सकते हैं। लेकिन इन्हें हटाने की दिशा में जिम्मेदार कदम नहीं उठा रहे हैं।
चौराहों पर भवनों पर ही लगे होर्डिंग
शहर के व्यस्तम चौराहा नीमताल पर कई घरों पर ही कुछ होर्डिंग लगे हुए हैं। इनके गिरने से कभी भी हादसा हो सकता है। इसी प्रकार कई अन्य क्षेत्रों में भी शहर में होर्डिंग बिल्डिगों पर लगे देखे जा सकते हैं।
सीएम के निर्देशों पर भी नहीं अमल
प्रदेश के मुखिया कमलनाथ ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए किसी भी शहर में किसी वीआईपी, मंत्री आदि के आगमन पर होर्डिंग, फ्लेक्स आदि नहीं लगाने के निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए थे। लेकिन जब भी कोई वीआपी आता है, तो शहर के मुख्य मार्ग होर्डिंग, फ्लेक्स और बोर्ड आदि से पटे नजर आते हैं। स्ट्रीटलाइट के खम्बों पर छोटे-छोटे बोर्ड नजर आते हैं।

इनका कहना है
पूर्व में शहर के सभी अवैध होर्डिंंग हटाने के लिए कार्रवाई की गई थी। वहीं शहर को होर्डिंग मुक्त करना था, जिससे कि इनसे किसी भी प्रकार की घटना घटित नहीं हो। लेकिन सरकार बदलने के बाद शहर के मुख्य मार्गों से हटाए गए अवैध होर्डिंग फिर लग गए। इन पर सीएमओ को कार्रवाई करना चाहिए।
– मुकेश टंडन, अध्यक्ष, नगरपालिका, विदिशा
शहर में मुख्य मार्गों और बाजार आदि में कुछ होर्डिंंग वैध लगे हुए हैं। जिनकी यातायात पुलिस से एनओसी आने के बाद ही परमीशन दी गई है। कुछ अवैध होर्डिंग पूर्व में भी हटवाए गए थे, फिर से इन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
– सुधीर सिंह, सीएमओ, विदिशा
होर्डिंग लगाने को लेकर क्या गाइडलाइन है। उसकी जानकारी ली जाएगी। गलत तरीके से लगाए गए होर्डिंग को हटवाया जाएगा।
– प्रवीण प्रजापति, एसडीएम, विदिशा
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.