scriptगो मंत्रालय से गायों के संवर्धन को मिलेगी नई दिशा-लक्ष्मीकांत | Cow Ministry will get new direction for promotion of cows - Laxmikant | Patrika News
विदिशा

गो मंत्रालय से गायों के संवर्धन को मिलेगी नई दिशा-लक्ष्मीकांत

सिरोंज की गो शाला में मना गोपाष्टमी महोत्सव

विदिशाNov 22, 2020 / 08:42 pm

govind saxena

गो मंत्रालय से गायों के संवर्धन को मिलेगी नई दिशा-लक्ष्मीकांत

गो मंत्रालय से गायों के संवर्धन को मिलेगी नई दिशा-लक्ष्मीकांत

विदिशा. गोपाष्टमी पर सिरोंज की श्रीकृष्ण गो शाला में आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने मप्र सरकार द्वारा गो मंत्रालय बनाए जाने को गो संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार ने गो मंत्रालय बनाकर गायों की रक्षा के लिए अच्छा काम शुरू किया है। इससे प्रदेश की गायों के संवर्धन को नई दिशा मिेगी और गो माता सुरक्षित रहेगी।

गोपाष्टमी के अवसर पर गो शाला में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, संजीव शास्त्री और अधिवक्ता अमरचंद अग्रवाल और राष्टीय स्वयं सेवक संघ से सत्यनारायण शर्मा सहित अनेक लोगों ने भगवान कृष्ण और गायों का पूजन कर उन्हें गो ग्रास दिया। पूर्व मंत्री शर्मा ने गो शाला को पवित्र मंदिर बताते हुए कहा कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए लोग गो शाला से जुड़कर गायों का पूजन, पालन और उनका संरक्षण करें।
शर्मा ने कहा कि वर्षों पहले स्थापित यह गो शाला जन सहयोग से आदर्श गो शाला का रूप ले रही है। प्रयास होगा कि अब यहां पंचगव्य चिकित्सा पद्यति से लोगों को उपचार भी किया जाए। उन्होंने मंदिर परिसर में राधा कृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण और गो शाला की गायों के लिए भूसा दान करने का आग्रह भी लोगों से किया। वेद प्रवक्ता संजीव शास्त्री ने कहा कि एक आदर्श परिवार वह होता है जिस घर में गाय भी रहती है। गाय से मिलने वाले पंचगव्य हमारे लिए संजीवनी का काम करते हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता अमरचंद अग्रवाल, कैलाश शर्मा, जितेंद्र बघेल, रमेश यादव, प्रवीण आर्य ने भी संबोधित किया।

Home / Vidisha / गो मंत्रालय से गायों के संवर्धन को मिलेगी नई दिशा-लक्ष्मीकांत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो