सुबह सात बजे से ही मुस्लिम धर्मावलंबी स्वामी विवेकानंद चौराहा स्थित ईदगाह पहुंचने लगे थे। ईदगाह में मुस्लिम समाज अध्यक्ष चौधरी सिराज अहमद ने कहा कि आज देश में एकता की आवश्यकता है। हिंदू-मुस्लिम एक हो गए, तो देश विश्व में नम्बर एक होगा। वहीं मुस्लिम त्यौहार कमेटी जिलाध्यक्ष मेहमूद कामिल ने कहा कि ईद का त्योहार दिलों में मोहब्बत पैदा करता है। इसके बाद नमाज हुई। फिर ईदगाह के बाहर बैठे गरीबों को खैरात दी गई। वहीं चौराहे पर मौजूद पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, विधायक शशांक भार्गव, नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन, नागरिक बैंक अध्यक्ष महेंद्र यादव, सुरेंद्र भदौरिया, कलेक्टर केवी सिंह, एसपी विनायक वर्मा, एडीएम वृंदावन सिंह, एडिशनल एसपी केएल बंजारे, एसडीएम लोकेंद्र सरल सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सभी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा जामा मस्जिद, झूलनपीर मस्जिद, मुगलटोला, नूरी मस्जिद आदि में भी ईद की विशेष नमाज अदा की गई। दिनभर लोग एक-दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद देते रहे और सिमईयां खाने का दौर रात तक चलता रहा।
अंचल में भी हर्षाेल्लास से मनी ईद, मांगी दुआएं
सिरोंज. मंगलवार को रात्रि में चांद दिखतेे ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गईथी। सुबह 7.30 बजे ईदगाह पर ईद की मुख्य नमाज पेश इमाम हाफिज नूरुद्दीन ने अदा कराई। इससे पहले मुफ्ती अब्दुल हफीज कासमी ने बयान किया। फिर जामा मस्जिद, बिलाल मस्जिद और मस्जिद कमान गिरान में भी ईद की नमाज हुई। ईद को लेकर शहर में उल्लास का माहौल था। नमाज के बाद गले मिलकर ईद की मुबारकवाद देने और ईदी देने का सिलसिला शुरू हुआ। बच्चों में भी खासा उत्साह था। नमाज के बाद ईदगाह पर लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।इस दौरान हिंदू मुस्लिम एकता की झलक देखने को भी मिली। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि ईदगाह पहुंचे और सभी को ईद की बधाईयां दीं।

लटेरी में ढाई हजार लोगों ने नमाज अदा की
लटेरी. नगर में सुबह ईदगाह पर करीब 2500 लोगों ने ईद की नमाज में शिरकत की। इसके बाद बिलाल मस्जिद में भी नमाज हुई। ईदगाह पर मौलवी मुफ्ती इरफान खान द्वारा नमाज अदा करवाई गई। नमाज के बाद गरीबों को दान दिया गया। सुबह 5 बजे से पुलिस ने नगर मेें गश्त की थी। ईदगाह पर पहुंचे एसडीएम शैलेंद्र सिंह, तहसीलदार बलवीर सिंह राजपूत, एसडीओपी भंवर सिंह सिसोदिया और टीआई अजय दुबे आदि ने मुस्लिमों को मुबारकवाद दी।

हैदरगढ़ में गर्मजोशी से मनाया ईद का त्योहार
हैदरगढ़. क्षेत्र में ईद का त्योहार गर्मजोशी से मनाया गया। मुख्य नमाज ईदगाह में हुर्ई। जामा मस्जिद में भी नमाज हुई। हैदरगढ़ सहित आसपास के लोग भी ईदगाह पर नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज अदा कराते हुए शाकिर नूर हाफिज ने कहा कि देश की तरक्की और शांति के लिए भाईचारा जरूरी है। प्रेम से एकजुट रहें और गरीबों की मदद करें।

मंडीबामोरा में उत्साह से मनी ईद
मंडीबामोरा. भीषण गर्मी में रमजान के रोजो के बाद बुधवार को ईद का त्यौहार मनाया गया। ईद को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा। ईद की सामूहिक नमाज नूरानी मस्जिद फ्रीगंज में और मदरसा फारूखिया सीहोरा में अदा की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने गले मिल एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी।

शमशाबाद में चला मुबारकवाद का दौर
शमशाबाद. नगर सहित क्षेत्र में ईद का त्योहार शांति और सौहाद्र्र के साथ मनाया गया।ईद की नमाज क ेबाद दिन भर मुबारकवाद देने का सिलसिला चलता रहा। मस्जिद के पास तहसीदार हर्ष विक्रम सिंह, नगर निरीक्षक राजीव जंगले, सीएमओ केसी नामदेव के साथ ही जगदीश मोदी, श्रवण माहेश्वरी, प्रकाश आर्य, संदीप आर्य, विनय सक्सेना, भैरोंसिंह गुर्जर आदि ने लोगों को ईद की मुबारकवाद दी।

ग्यारसपुर में सद्भाव से मनी ईद
ग्यारसपुर. स्थानीय जामा मस्जिद में मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की। साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ ईद मनाईगई। नमाज में ग्यारसपुर सहित आसपास के गांव के लगभग 500 मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए। नमाज के बाद नगर के हिन्दुओं ने मस्जिद पहुंचकर मुस्लिमों को ईद की मुबारकवाद दी। यहां बाबूलाल कुशवाह, प्रताप सिंह रघुवंशी, स्वदीप रघुवंशी, राशिद खान आदि मौजूद थे।

मुरवास में अदा हुई ईद की नमाज
मुरवास. ईद का त्यौहार मुरवास में भी उत्साह से मनाया गया। सुबह ईदगाह पर नमाज अदा की गई, फिर एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकवाद देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।