script26 हजार किसानों के खाते में 60 करोड़ 97 लाख की राशि | farmer news in vidisha | Patrika News

26 हजार किसानों के खाते में 60 करोड़ 97 लाख की राशि

locationविदिशाPublished: Apr 17, 2018 12:03:10 pm

Submitted by:

Manoj vishwakarma

कृषक समृद्धियोजना के समारोह में शाजापुर से मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण

news
विदिशा. मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत पिछले साल की रबी फसल में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेंहू और खरीफ २०१७ में धान पर २०० रूपए प्रति क्विंटल के मान से राशि का वितरण शुरू हुआ। जिले में २६ हजार १४२ किसानों के खाते में ६० करोड़ ९७ लाख ७६५६४ रूपए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हुई।

मिर्जापुर नई मंडी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उद्यानिकी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा ने सांकेतिक रूप से चुनिंदा किसानों को प्रोत्साहन राशि के प्रमाणपत्र वितरित किए।यह राशि आरटीजीएस के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में पहुंचाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान विधायक कल्याण सिंह दांगी, कुरवाई विधायक वीरसिंह पंवार जिपं अध्यक्ष तोरणसिंह, नपाध्यक्ष मुकेश टंडन, कलेक्टर अनिल सुचारी, मंडी अध्यक्ष मिथलेश सम्मरवार, कृषि समिति सभापति गीता सिंह, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर सिंह दंागी भी मौजूद थे।

मंत्री बोले- कहीं पाइप गिरें तो पकड़ लेना…

तेज हवाओं के बीच जब १२.४० बजे समारोह शुरू हुआ तो परिसर में लगा टेंट हवाओं के जोर से उडऩे लगा। कई जगह पाइप हवा में झूलने लगे और लगा कि अब भरभराकर टेंट गिर जाएगा। ऐसे में उद्यानिकी मंत्री ने माइक से टेंट वाले को बुलाते हुए किसानों और कर्मचारियों से कहा कि कहीं पाइप गिरें तो पकड़ लेना। इस बीच कई पाइपों को कर्मचारी और किसान पकड़े खड़े रहे। आयोजन के लिए किसानों को जिले के विभिन्न हिस्सों से ढोने के लिए ६० बसें अधिगृहीत की गर्इं थीं, लेकिन उस तैयारी से किसान बहुत कम आए। अधिकांश बसें खाली आईं। कई बसों में १५-३० किसान ही मौजूद थे। मंडी परिसर के बाहर बसें खड़ी रहीं।

सीएम ने लगाया कांग्रेस पर हिंसा भडक़ाने का आरोप

शाजापुर में मुख्यमंत्री द्वारा कृषक समृद्धियोजना की प्रोत्साहन राशि वितरण के समारोह का लाइव प्रसारण यहां भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री अपने भाषण में किसान हितैषी योजनाओं का जिक्र करते हुए बार-बार कांग्रेस को कोस रहे थे। वे कांगेे्रस से हिसाब मांग रहे थे कि उसने किसानों के हित में क्या किया? मुख्यमंऌ त्री बोले कि मैंने भावांतर योजना में २ हजार करोड़ की राशि किसानों के खाते में डाली। मैं न होता तो कौन देता? शिवराज न होता तो क्या यह संभव था? उन्होंने कांग्रेस पर हिंसा भडक़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता चाहिए तो और भी तरीके हैं। सत्ता के लिए ऐसे गंदे खेल मत खेलो। कांग्रेस खून से होली खेलना चाहती है, हिंसा भडक़ाना चाहती है। कैश की कृत्रिम कमी पैदा की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो