scriptपुलिस का जवान बीच सड़क पर करने लगा डांस, जिसने भी देखा वो रह गया हैरान | ganjbasoda Police jawan dance video viral | Patrika News

पुलिस का जवान बीच सड़क पर करने लगा डांस, जिसने भी देखा वो रह गया हैरान

locationविदिशाPublished: Sep 19, 2022 05:36:09 pm

Submitted by:

Manish Gite

Police jawan dance video viral- पुलिस जवान का सड़क पर दिखा डांस, लोग बोले- खुद का होश नहीं है, जनता की रक्षा क्या खाक करेंगे?

ganj1.png

 

गंजबासौदा। सोशल मीडिया पर त्योंदा पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल का बिना वर्दी में डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। आसपास खड़ी भीड़ उनके डांस को देखकर कमेंट्स कर रही है। पुलिस की मर्यादा भंग होती नजर आ रही है। लोग हैड कांस्टेबल को पहचानकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अब पुलिस अधिकारियों को जांच का एक और मामला मिल गया है।

लोगों का कहना है कि पुलिस वाला जरूर शराब के नशे में अभद्र तरीके से डांस करते दिखाई दे रहे हैं। असलियत तो उनकी जांच के बाद ही सामने आएगी। लोगों का कहना है कि जिन्हें खुद का होश नहीं है, वे क्या खाक जनता की रक्षा करेंगे। यह वीडियो त्योंदा थाने में पदस्थ हैड कांटेबल विवेक बबेले का बताया जा रहा है, लेकिन पत्रिका इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। जिस तरीके से बिना वर्दी के महोदय फूहड़ डांस करते नजर आ रहे हैं।

 

वीडियो विसर्जन का है

इससे पुलिस की छवि को खराब हो रही है। लोगों का कहना है कि इन दिनों शादी-विवाह भी नहीं हो रहे हैं। वीडियो में जो बैकग्राउंड दिखाई दे रहा है। उससे अनुमान जताया जा रहा है कि त्योंदा गांव के पास बस्ती का ही दिखाई है। ऐसे में जांच और कार्रवाई की जिमेदारी पुलिस अफसरों की बनती है। इस संबंधं में प्रधान आरक्षक विवेक बबेले का कहना है यह मेरे परिवारिक गणेश विसर्जन के कार्यक्रम का वीडियो है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो