scriptbreaking news : तेज धमाके से फटा गैस सिलेंडर, दो सगे भाई झुलसे | Gas cylinder cracked with sharp bang | Patrika News

breaking news : तेज धमाके से फटा गैस सिलेंडर, दो सगे भाई झुलसे

locationविदिशाPublished: Mar 18, 2019 12:43:05 pm

Submitted by:

Amit Mishra

विदिशा के मानोरा गांव की घटना…

news

breaking news : तेज धमाके से फटा गैस सिलेंडर, दो सगे भाई झुलसे

विदिशा@गोविंद सक्सेना की रिपोर्ट…

जिले के ग्राम मानोरा में गैस की टंकी फटने से 2 सगे भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब दोनों भाई चूल्हें को सुधार रहें थे। जानकारी के मुताबिक चूल्हा नहीं जलने के कारण दोनों सगे भाई आज सुबह गैस चूल्हा में सुधार कर रहें थे तभी सिलेंडर में आग लग गई। जैसेे तैसे दोनों ने सिलेंडर में लगी आग को तो बूझा दिया ,लेकिन आग सिलेंडर के अंदर पहुंच चुकी थी। और कुछ ही देर सिलेंडर फट गया जिससे पास में ही मौजूद दोनों सगे भाई झुलस गए। गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को भोपाल रेफर किया गया है। जबकि बडे भाई का विदिशा में इलाज चल रहा है।

 

लगभग 3 लाख का नुकसान…
गैस फटने के कारण मकान की छत भी टूट गई। घटना से लगभग 3 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बडे भाई की इसी 12 मार्च को शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो