scriptझाड़फूंक के बहाने बालिका से छेड़छाड़ | Girl tampering | Patrika News
विदिशा

झाड़फूंक के बहाने बालिका से छेड़छाड़

बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है…

विदिशाFeb 04, 2019 / 09:54 am

Bhupendra malviya

crime

छात्रा को फार्म भराने के बहाने ले गए शिक्षक ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

विदिशा। कोतवाली थानांतर्गत रंगियापुरा में झाड़फूंक के बहाने एक जानिए द्वारा बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया की टीलाखेड़ी निवासी नेतराम कुशवाह का नर्बदीबाई के यहां आना जाना है। उसने उसने एक महिला को उसकी समस्या दूर करने के लिए नेतराम से झाड़फूंक कराने को कहा था।

रविवार को जब नेतराम नर्बदीबाई के यहां आया तो यह महिला उस महिला के यहां पहुंची वह उस समय खाना बना रही थी। ऐसे में उसने उसकी करीब 12 वर्षीय पुत्री को झाड़फूंक के लिए उसके घर भेजने को कहा। जब यह बच्ची उसके घर गई तो आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत की। जब बच्ची घर के अंदर थी तब नर्बदीबाई भी उसे छोड़कर काम पर चली गई थी।

 

बच्ची अपने घर वापस आई तो उसने मां को नेतराम की सारी हकतें बताई। इस बात पर आक्रोशित बच्ची की मां ने नेतराम को भागने का मौका नहीं दिया। इस दौरान अन्य लोग भी एकत्रित हो गए और नेतराम की धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई आरएन शर्मा ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में मामला आने पर आरोपी नेतराम के विरुद्ध छेड़छाड़ दुष्कर्म एवं पाक्सो अधिनियम तथा एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं सह अभियुक्त के रूप में नर्मदीबाई को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।

 

पति की शराब छुड़ाना चाहती थी महिला महिला इस झाडफूंक के जरिए पति की शराब छुड़ाना एवं घर की अन्य समस्या दूर कराना चाहती थी। परिचित महिला ने नेतराम से झाडफूंक कराने से हर तरह की समस्या दूर हो जाने का विश्वास दिलाया था और यह घटनाक्रम हो गया।

Home / Vidisha / झाड़फूंक के बहाने बालिका से छेड़छाड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो