scriptकृषि उपज मंडी में 24 से अनिश्चित कालीन हड़ताल | indefinite strike | Patrika News

कृषि उपज मंडी में 24 से अनिश्चित कालीन हड़ताल

locationविदिशाPublished: Sep 22, 2020 08:47:55 pm

Submitted by:

govind saxena

अनाज व्यापार संघ ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा

कृषि उपज मंडी में 24 से अनिश्चित कालीन हड़ताल

कृषि उपज मंडी में 24 से अनिश्चित कालीन हड़ताल

सिरोंज. मंडी शुल्क वृद्वि के विरोध में अनाज दलहन, तिलहन व्यापार महासंघ के प्रदेशव्यापी आव्हान के तहत 24 सितम्बर से कृषि उपज मंडी में अनिश्चित कालीन हडताल रहेगी। थोक अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष समीर भार्गव ने बताया कि मंडी शुल्क कम करने को लेकर कई बार शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन परिणाम शून्य रहा। ऐसे में अब निर्णय लिया गया है कि 24 सितंबर से मंडी पूरी तरह बंद रहेगी। उन्हंोंने कहा कि 50 पैसे मंडी शुल्क के लिए व्यापारियों द्वारा प्रस्ताव शासन को दिया गया था। निराश्रित शुल्क व अनुज्ञा पत्र की आवश्यकता समाप्त करने की बात रखी गई थी। शासन ने उक्त निर्णय का समर्थन ना करते हुए वह नियम लागू कर दिए गए जो व्यवसायियों व किसानों के हित में नही है। इसी के विरोध में मंडी में अनिश्चितकालीन हडताल रहेगी। मंगलवार को दोपहर थोक अनाज तिलहन व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौपंतें हुए हड़ताल की जानकारी दी। इस दौरान अनेक मंडी व्यापारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो