scriptबाढ़ में बहा युवक पेड़ पर चढ़ा, नगर सैनिकों ने बचाया | latest hindi news from vidisha | Patrika News

बाढ़ में बहा युवक पेड़ पर चढ़ा, नगर सैनिकों ने बचाया

locationविदिशाPublished: Jul 19, 2018 05:32:10 pm

Submitted by:

govind saxena

एक घंटे तेज बहाव में नदी के बीचों बीच पेड़ पर चढ़ा रहा

vidisha, vidisha news, vidisha patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, river, barish, mousam, weather,

बाढ़ में बहा युवक पेड़ पर चढ़ा, नगर सैनिकों ने बचाया

विदिशा. बीना नदी की बाढ़ देखने पुल के पास पहुंचे एक युवक का पैर फिसला और वह बाढ़़ के पानी में बह गया। करीब 200 फीट दूर वह नदी के बीचों बीच बहता हुए एक पेड़ से जा टकराया, हिम्मत कर वह पेड़ पर चढ़ गया। एक घंटे तक ऐसे ही जिन्दगी-मौत के बीच फंसे युवक को नगर सैनिकों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया।

घटना पठारी थाने के ग्राम चौपड़ा के पास से बहने वाली बीना नदी के पुल की है। गुरूवार को दोपहर करीब 12 बजे गंभीरिया निवासी 25 वर्षीय पंचमलाल यादव नदी में बाढ़ देखने गया था, वहीं उसका पैर फिसल गया और वह नदी के बहाव में बह गया। यह देख वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे, लेकिन बचाने के लिए पानी में उतरने की हिम्मत किसी की नहीं पड़ी। पठारी-कुरवाई मार्ग के इस पुल पर बुधवार से पानी था। इस कारण वहां पहले से ही नगर सैनिक मौजूद थे।

उन्होंने तत्काल पानी में ट्यूब को रस्से से बांधकर पेड़ तक पहुंचाने का प्रयास किया। कई बार के प्रयास में वे सफल हो गए और फिर पंचम को पेड़ से उतारकर किनारे लाने के प्रयास हुए। उसे बचाने में नगर सैनिक धीरज सिंह और रामस्वरूप यादव के साथ ही ग्रामीण जवाहर सिंह कुशवाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पंचम को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट बचाव कार्य के लिए दोनों नगर सैनिकों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

आपको को बता दें कि बारिश के चलते जिले भर में ऐसे ही हालात बने हुए है। नदी नालों के उफान भरने से घरों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो रही है। लोग अपने घरों में ठीक से नहीं रह पा रहे हैं। यहां तक की ठीक से खाना भी नहीं खा पा रहे है। बारिश के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा रहे। जिससे उनकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो