scriptसोनोग्रॉफी जांच के लिए शाम तक रुकी रहीं महिलाएं | Many women waited for sonography test till evening | Patrika News

सोनोग्रॉफी जांच के लिए शाम तक रुकी रहीं महिलाएं

locationविदिशाPublished: Jun 22, 2019 12:48:40 pm

Submitted by:

Bhupendra malviya

अस्पताल में सोनोग्रॉफी जांच के लिए परेशान हुई महिलाएं।

news

सोनोग्रॉफी जांच के लिए शाम तक रुकी रहीं महिलाएं

विदिशा। जिला अस्पताल में सोनोग्रॉफी जांच के लिए गुरुवार को महिलाएं परेशान होती रहीं। कई महिलाओं को इस जांच के लिए सुबह से शाम तक रुका रहना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार सुबह से इस कक्ष के सामने बड़ी संख्या में महिला मरीज एकत्रित थी। जबकि इस कक्ष में सोनोग्रॉफी जांच करने वाले डॉ. संजय जैन अवकाश पर होना बताया गया। पर इस संबंध में कोई सूचना कक्ष के बाहर चस्पा नहीं थी।


डॉक्टर का इंतजार करती रही
मरीजों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे एक महिला चिकित्सक ने इस कक्ष में सोनोग्रॉफी जांच की और वह भी दोपहर करीब 3 बजे कक्ष से चली गई। इस दौरान करीब 47 महिलाओं की जांच हो चुकी थी और कई महिलाएं जांच के इंतजार में डॉक्टर का इंतजार करती रही। बाद में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ. शरद कुशवाह इस कक्ष में पहुंचे।


डॉ. कुशवाह ने बताया कि जो महिलाएं रह गई उनकी जांच की जा रही है। कक्ष के बाहर बैठी बासौदा निवासी मोना, हीरापुरचक निवासी पिंकी, पथरिया निवासी गेंदाबाई आदि ने बताया कि सुबह से आए हैं जांच नहीं हो पाई। दोपहर के 3.30 बज चुके और जांच होने तक शाम हो जाएगी। इससे घर वापस पहुंचने में परेशानी होगी।

आनाजाना नहीं कर पा रहे थे
सोनोग्रॉफी कक्ष की गैलरी में पैथोलॉजी लेब भी है और इसी गैलरी में गुरुवार को निशक्तजनों के प्रमाण पत्र के लिए मेडिकल बोर्ड भी बैठा दिया गया। इससे इस गैलरी में काफी भीड़ रही। गर्मी के कारण भी मरीज गैलरी में परेशान हुए वहीं अधिक भीड़ के कारण इस कक्ष में मरीज आसानी से आनाजाना नहीं कर पा रहे थे।


सोनोग्रॉफी में मरीजों की संख्या अधिक होने एवं जांच के लिए डॉक्टर नए होने से इस तरह की स्थिति बनी। सोनोग्रॉफी जांच व्यवस्थित हो इसके लिए टोकन व्यवस्था पर विचार किया जाएगा।
डॉ. प्रमोद मिश्रा, आरएमओ, जिला अस्पताल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो