scriptपिछले 7 दिनों में 32 से 42 डिग्री पर पहुंचा पारा, अभी और बढ़ेगी गर्मी | Mercury reached 42 degrees in Vidisha | Patrika News

पिछले 7 दिनों में 32 से 42 डिग्री पर पहुंचा पारा, अभी और बढ़ेगी गर्मी

locationविदिशाPublished: Apr 23, 2019 11:23:10 pm

Submitted by:

Krishna singh

गर्मी और उमस से लोग होते रहे परेशान

patrika news

Mercury reached 42 degrees in Vidisha

विदिशा. इन दिनों पारा प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते गर्मी और उमस बढ़ गई है। सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगी हैं और दोपहर को लू-लपट के कारण लोग घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। जिससे दोपहर को मुख्य चौराहे और बाजार सुनसान नजर आते हैं। वहीं धूप से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर और सिर पर कैप लगाकर ही बाहर निकल रहे हैं। सोमवार को इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं विगत एक हफ्ते में प्रतिदिन तापमान में उछाल देखने को मिला।
सोमवार को पारा में सुबह से ही बढ़त देखने को मिली। सुबह नौ बजे पारा 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। गर्म हवाएं चलने लगी थीं। नहाने के बावजूद बैठे-बैठे ही लोगों को पसीना आ रहा था। दिन बढऩे के साथ ही तापमान में भी बढ़त देखने को मिली। दोपहर को गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बैचेन नजर आए। धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा बांधने के साथ ही आंखों में चश्मा लगाए हुए थे। शाम तक गर्म हवाओं का अहसास लोगों को परेशान करता रहा। रात को भी कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलती रहीं। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर और पंखों के सामने बैठे नजर आए।
विगत एक हफ्ते का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
16 अप्रेल 32 19
17 अप्रेल 32 20
18 अप्रेल 34 23
19 अप्रेल 36 21
20 अप्रेल 37 22
21 अप्रेल 39 22
22 अप्रेल 40 23
23 अप्रेल 42 26 डिग्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो