विदिशा

मृतक बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि का चैक सौंपने पहुंचे विधायक, एसडीएम

दो दिन पूर्व सड़क हादसे में हुई थी तीन बच्चों की मौत

विदिशाApr 03, 2020 / 06:15 pm

Anil kumar soni

आनंदपुर। फतेहसिंह को चेक सौंपते विधायक।

आनंदपुर। विधायक उमाकांत शर्मा और एसडीएम बीएस यादव शुक्रवार को कालादेव पहुंचे और दो दिन पूर्व सड़क हादसे में तीन बच्चों की हुई मौत के मामले में मृतकों के पिता फतेहसिंह अहिरवार को 45 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान दुखी माता-पिता की नम आंखे देख विधायक की आंखों से भी आंसू निकल पड़े। उन्होंने कहा कि जो हुआ अच्छा नहीं हुआ।

विधायक ने फतेहसिंह को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से जो भी संभव सहयोग हो सकेगा वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्वयं मुख्यमंत्री भी ट्वीटर पर खेत प्रकट कर चुके हैं। उनके द्वारा स्वीकृत 6 लाख रूपए की राशि भी जल्द परिवार को मिलेगी। विधायक ने पुलिस को निर्देशित किया कि घटना के दोषी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
मालूम हो कि दो दिन पूर्व सुबह के समय खेत से चना बीनकर घर साइकिल से वापस आ रहे दो भाई और एक बहन की मौत चार पहिया वाहन की टक्कर से घटना स्थल पर ही हो गई थी। जिससे पूरे गांव में मातम छा गया था। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विट करके शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं थीं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.