scriptकांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन: जिसने भी देखा चौंके बिना नहीं रह सका | MP congress workers protest in vidisha | Patrika News

कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन: जिसने भी देखा चौंके बिना नहीं रह सका

locationविदिशाPublished: Sep 16, 2017 03:44:34 pm

महंगाई के विरोध में सब्जियों की माला पहनकर निकाली बैलगाड़ी और साइकिल रैली। 

protest
विदिशा। दिनों-दिन बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को अनोखा प्रदर्शन किया। अधिकांश बड़े नेताओं ने सब्जियों कि माला पहनी और साइकिल पर सवार होकर रैली निकाली। वहीं बैलगाड़ी रैली भी निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
सुबह साढ़े नौ बजे से ही नीमताल पर कांग्रेसी एकत्रित होने लगे थे। चार बैलगाड़ी भी आ गई थीें और कांग्रेसी साइकिल लेकर वहां पहुंचने लगे थे। कुछ नेता वाहनों से वहां पहुंचे और अपने लिए साइकिल बुलवाईं। कुछ ही समय में वहां कांग्रेसियों की भीड़ एकत्रित हो गई। शिमला मिर्च, भटा, आलू आदि सब्जियों कि दर्जनभर मालाएं एक युवक लेकर आया और कांग्रेस नेता शशांक भार्गव, रमेश तिवारी, कमल सिलाकारी आदि को सब्जियों कि माला पहनाई गई। करीब 11 बजे साइकिल और बैलगाड़ी रैली प्रारंभ हुई।
गैस सिलेंडर लेकर बैठे बैलगाड़ी पर :
इस दौरान सबसे आगे साइकिल पर सवार कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे एक बैलगाड़ी पर कुछ कांग्रेसी हाथ में रसोई गैस सिलेंडर लेकर बैठे हुए थे और कांग्रेस पार्टी के झंडे लगाए गए थे। इसी तरह अन्य बैलगाडिय़ों पर भी बैनर और झंडे लगाए गए थे। कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर खड़े थे और नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
यह रैली रविशंकर चौराहा, अस्पताल मार्ग, माधवगंज, निकासा, तिलकचौक, बड़ा बाजार, बजरिया होते हुए जयस्तंभ पर समाप्त हुई। इस दौरान डालचंद अहिरवार, बसंत पीतलिया, मोहरसिंह रघुवंशी आदि मौजूद रहे। रैली के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर बार-बार यातायात बाधित हुआ और वाहनों कि लंबी कतारें लगी रहीं।
हर चीज के बढ़ रहे हैं दाम :
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव शशांक भार्गव ने कहा कि आए दिन हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। जिससे जनता परेशान है। कभी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते हैं, कभी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। सब्जी, किराना सामान से लेकर हर चीज पर भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। जिससे गरीब जनता खासी परेशान है और महंगाई कि मार झेल रहे हैं। केंद्र सरकार हो या प्रदेश सरकार महंगाई पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। जिसके विरोध में यह बैलगाड़ी और साइकिल रैली निकाली गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो