विदिशाPublished: Oct 29, 2023 10:18:17 am
deepak deewan
क्षेत्र के विकास के लिए भले ही महिलाओं के सहभागिता का राग अलापा जाए, लेकिन प्रतिनिधित्व की कमान सौंपने के मामले में सभी दल पीछे ही रहते हैं। आधी आबादी के वोट साधने के लिए भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ने ही दांव खेला है।
विदिशा. क्षेत्र के विकास के लिए भले ही महिलाओं के सहभागिता का राग अलापा जाए, लेकिन प्रतिनिधित्व की कमान सौंपने के मामले में सभी दल पीछे ही रहते हैं। आधी आबादी के वोट साधने के लिए भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ने ही दांव खेला है। भाजपा ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से तो कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया है। लेकिन दोनों ही दलों ने विधानसभा चुनाव के टिकट महिलाओं को देने में कोई रुचि नहीं दिखाई। सिरोंज में तो अब तक कोई महिला विधायक नहीं बन सकी है।