scriptmp election 2023 suspense in BJP regarding Vidisha | mp election 2023 भाजपा में विदिशा को लेकर अब भी सस्पेंस, दो महिला विधायकों के टिकट कटे | Patrika News

mp election 2023 भाजपा में विदिशा को लेकर अब भी सस्पेंस, दो महिला विधायकों के टिकट कटे

locationविदिशाPublished: Oct 22, 2023 11:55:50 am

Submitted by:

deepak deewan

भाजपा ने अपनी बहुप्रतीक्षित पांचवीं सूची जारी कर जिले की शेष रह गई चार सीटों में से तीन पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, लेकिन विदिशा सीट को फिर होल्ड पर रख दिया। अब तक घोषित विदिशा जिले की चार सीटों में से भाजपा ने अपने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है।

vidisha_seat.png
विदिशा जिले की चार सीटों में से भाजपा ने अपने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया
विदिशा. भाजपा ने अपनी बहुप्रतीक्षित पांचवीं सूची जारी कर जिले की शेष रह गई चार सीटों में से तीन पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, लेकिन विदिशा सीट को फिर होल्ड पर रख दिया। अब तक घोषित विदिशा जिले की चार सीटों में से भाजपा ने अपने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। सिरोंज से मौजूदा विधायक उमाकांत शर्मा पहले ही प्रत्याशी घोषित हो चुके थे। अब कुरवाई से मौजूदा विधायक हरिसिंह सप्रे को फिर मौका दिया गया है। जबकि गंजबासौदा और शमशाबाद की दोनों महिला विधायकों के टिकट काटकर भाजपा ने दोनों ही जगह अपने पूर्व विधायकों को मौका दिया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.