scriptपीपल के पेड़ की मिस्ट्री, कैसे अचानक खड़ा हुआ गिरा पेड़ ? | Mystery of peepal tree fallen down 2 months ago now stood up himself | Patrika News

पीपल के पेड़ की मिस्ट्री, कैसे अचानक खड़ा हुआ गिरा पेड़ ?

locationविदिशाPublished: Jul 01, 2020 06:05:47 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

क्या वाकई चमत्कार (miracle) होते हैं, ये सवाल एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है और इसकी वजह है एक पेड़ (tree) का पहले तो तेज आंधी में गिरना और फिर दो महीने बाद तेज आंधी में फिर से खड़ा हो जाना।

peepal_thumb.jpg

विदिशा. ये चमत्कार (miracle) है या फिर कुछ और ये तो नहीं पता लेकिन इतना जरुर है कि कुछ अलग जरुर है। मामला विदिशा जिले के मंडीबामोरा का है। जहां छपारा गांव के एक मंदिर (temple) में 2 महीने पहले आए तूफान में धराशायी पीपल का पेड़ (peepal tree fallen down) दो महीने बाद अचानक खुद ही खड़ा हो गया। लोग इसे देवी का चमत्कार मान रहे हैं और पूजा पाठ भी शुरु कर दिया है। लोगों का ये तक कहना है कि इतना बड़ा पेड़ गिरने के बाद भी पेड़ के नीचे बने देवी देवताओं के छोटे छोटे मंदिरों को कोई नुकसान नहीं हुआ था और अब ये पेड़ अचानक अपने आप ही खड़ा हो गया है ये देवी का चमत्कार ही है।

 

ped.jpg

2 महीने पहले गिरा था पीपल का पेड़
छपारा गांव के मंदिर में लगा ये पीपल का पेड़ करीब 2 महीने पहले आए आंधी तूफान में धराशायी हो गया था। पेड़ काफी पुराना था और विशालकाय भी था लेकिन आंधी तूफान में गिर गया। पेड़ की जड़े तक उखड़ गईं, पेड़ के गिरने के बाद धीरे-धीरे गांव वाले उसकी टहनियां काटकर ले गए। अब सिर्फ पेड़ का मोटा तना बना है। जो मंगलवार की सुबह अचानक खुद ही खड़ा हो गया।

 

vidhisha_3.jpg

प्रत्यक्षदर्शी वाहिद खान का दावा
पीपल के पेड़ के खड़े होने को देखने का दावा भी गांव की एक शख्स ने किया है। गांव में रहने वाले वाहिद खान ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे तेज हवा चल रही थी और इसी दौरान उन्होंने देखा कि धराशायी पीपल के पेड़ का तना कुछ ही सेकेंडों में अपने आप खड़ा हो गया उसकी जड़े अपने आप जमीन में समां गईं।

 

ped_2.jpg

ग्रामीण बता रहे देवी का चमत्कार
गांव के लोग पीपल के पेड़ के अपने आप खड़े होने की इस घटना को देवी का चमत्कार बता रहे हैं। कुछ लोगों ने मंदिर में देवी देवताओं के साथ पेड़ की पूजा करनी भी शुरु कर दी है। गांव के मूरतसिंह विश्वकर्मा, सुरवेंद्र सिंह ठाकुर और कल्याणसिंह ठाकुर ने बताया कि प्राचीन पीपल के नीचे जगत जननी मां बिजासन और भगवान शिवशंकर का शिवलिंग विराजमान है जो पेड़ धराशाई हो जाने के बावजूद भी सुरक्षित थे। श्रद्धालुओं का मानना है कि दैविक चमत्कार से ही पीपल का पेड़ पुनः खड़ा हुआ है और अब वह पेड़ हरा भरा होगा।

देखें वीडियो-

https://youtu.be/u6flzkTmZLI
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो