scriptनपा कर्मचारी के घर में आग लगी, करीब दो लाख का नुकसान | Napa employee's home fire, loss of nearly two lakhs | Patrika News

नपा कर्मचारी के घर में आग लगी, करीब दो लाख का नुकसान

locationविदिशाPublished: Mar 10, 2019 02:01:44 pm

Submitted by:

Bhupendra malviya

रॉयल सिटी स्थित एक नपा कर्मचारी के घर आग लगने से करीब दो लाख का नुकसान हो गया।

news

नपा कर्मचारी के घर में आग लगी, करीब दो लाख का नुकसान

विदिशा। सिविल लाइन थानांतर्गत सुबह रायलसिटी गेट के पास एक नपा कर्मचारी के घर में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस पहुंची और आग को नियंत्रित किया। इस दौरान आग से एक कमरे में रखा जरूरी सामान जल गया। डेढ़ से दो लाख रुपए का नुकसान होना बताया गया है। आग शार्ट सर्किट से लगना मानी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका में कंप्यूटर ऑपरेटर अमित चौहान अपने कार्यालय जा चुके थे। वहीं खेल विभाग में कार्यरत उनका छोटा भाई अजय चौहान भी अपने दफ्तर के लिए चला गया था। अजय ने बताया कि घर में मां और भाभी थी।

दूसरी मजिल के कमरे से धुआं आदि उठता देख मां घबरा गई और फोन पर आग की सूचना दी। इस पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तत्काल फायर ब्रिगेड व पुलिस आ चुकी थी। नगरपालिका केे अन्य कर्मचारी भी तत्काल आ गए और आग बुझाने के प्रयास होते रहे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। परिजनों ने बताया कि अगर आग समय नियंत्रित नहीं होती तो बगल के अन्य कमरे भी आग में चपेट में आ जाते इन कमरों में भी काफी सामान रखा हुआ था।

 

news 1

एक माह पूर्व ही हुई थी घर में शादी अमित चौहान ने बताया कि इस घर में एक माह पूर्व ही उनके भाई अनूप की शादी हुई थी। शादी के दौरान खरीदे गए कीमती नए कपड़े, गद्दे रजाई, तकिए, टीवी आदि पूरी तरह जल गए वहीं फर्नीचर, आल्मारी व अन्य सामान आग में झुलस गए। उन्होंने बताया कि डेढ़ से दो लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो