scriptसुलभ और आसान न्याय के लिए लगी नेशनल लोक अदालत | National Lok Adalat at vidisha | Patrika News

सुलभ और आसान न्याय के लिए लगी नेशनल लोक अदालत

locationविदिशाPublished: Sep 09, 2017 07:21:00 pm

जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विपिन बिहारी शुक्ला ने शनिवार की सुबह जिला अदालत परिसर में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया।

National Lok Adalat
विदिशा। इस नेशनल लोक अदालत में बैंक रिकवरी, विद्युत अधिनियम, जलकर से संबंधित कुल 13262 प्रकरण रखे जाएंगे। जिला न्यायाधीश ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर नेशनल लोक अदालत को शुरू कराया।
इस अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों में सुलह हो सके इसलिए जिले में 23 खंडपीठों का गठन किया गया है। इनमें विदिशा में 10, गंजबासौदा में 07, सिरोंज में 04, कुरवाई और लटेरी में एक-एक खंडपीठ का गठन किया गया है।
इधर, पोषण आनंद मेले का आयोजन:
महिला बाल विकास विभाग ने जालौरी गार्डन में पोषण आनंद मेले का आयोजन किया। इस मौके पर विधायक कल्याणसिंह ने गांव की आंगनबाडिय़ों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं में जागरुकता की कमी है। गांव में आंगनबाडिय़ों में कम बच्चे मौजूद मिलते हैं। यहां मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि गांव के घर-घर में पहुंचे और महिलाओं को पोषण संबंधी आहार की जानकारी दें। इस दौरान नपाध्यक्ष मुकेश टंडन ने कहा कि जिले में बासौदा के आसपास कुपोषण सामने आता रहा है। उन्होंने पुरानी पंरपराओं को अपनाते हुए महिलाओं को सूर्योदय से पहले उठने एवं ज्वार, मक्का, सब्जियां आदि फसल लगाने एवं उसके उपयोग पर जोर दिया।
कार्यक्रम को जिपं अध्यक्ष तोरणसिंह दांगी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिपं सीईओ दीपक आर्य, सांसद प्रतिनिधि कल्याणसिंह दांगी, महिला बाल विकास अधिकारी ब्रजेश शिवहरे, सहायक संचालक विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
अतिथियों ने इस दौरान पोषण प्रश्नोत्तरी के सही जबाव देने पर महिलाओं को पुरस्कृत किया।

प्रोजेक्टर चला किसी ने नहीं दिया ध्यान:

आयोजन में विभिन्न जानकारी देने के लिए प्रोजेक्टर भी चलता रहा लेकिन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा था। वहीं महिलाओं को कुर्सी कम पड़ गई जिससे वे काफी देर तक खड़ी रहीं। बाद में और कुर्सियां बुलाना पड़ा। सुबह 11 बजे से आयोजन था जबकि डेढ़ घंटे बाद अतिथि आए। आनंद मेले में पोषण आहार का प्रदर्शन करने के लिए गल्र्स कॉलेज की छात्राओं ने कम लागत की पौष्टिक थाली व गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए पोष्टिक थाली का प्रदर्शन किया। उद्यानिकी, कृषि विभाग ने भी पोष्टिक खेती संबंधी जानकारी देने स्टॉल लगाए लेकिन इन स्टॉलों पर जानकारी लेने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रूचि दिखाई नहीं दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो