विदिशा

सिर्फ इंसान ने पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया

केंद्रीय विद्यालय मेंं बेतवा उत्थान समिति का संवाद

विदिशाNov 23, 2021 / 09:13 pm

govind saxena

सिर्फ इंसान ने पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया

विदिशा. बेतवा उत्थान समिति ने मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के तहत संवाद कार्यक्रम में पर्यावरणविद् डॉ केडी मिश्रा ने कहा कि दुनियां में इंसान ही एकमात्र ऐसा प्राणि है जो सबसे ज्यादा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। अपनी जरूरतों के लिए लगातार पर्यावरण को नष्ट करने से सभी जीवों, मानवजाति और वायुमंडल पर भी इसके प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहे हैें।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने-अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करना चाहिए और यह भी जरूरी है कि वे पौधों को नुकसान पहुंचाने वालों को रोकें और उन्हें समझाएं। उन्होंने कहा कि जब तक युवा पीढ़ी आगे आकर जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय नहीं करती, तब तक हम पृथ्वी पर जीव जंतु और मानव के जीवन के उज्जवल भविष्य की कल्पना नहीं कर सकते। समिति के मार्गदर्शक डॉ सुरेश गर्ग ने कहा कि इस सृष्टि की रचना पंाच तत्वों से मिलकर हुई है। आकाश, पृथ्वी, जल, वायु और अग्नि। इनकी सामूहिक ऊर्जा का प्रभाव लाभदायक होता है। समिति के अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि समिति द्वारा 2003 से लगातार जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए श्रमदान किया जा रहा है। ्रशाह ने विद्यार्थियों को अपने आने वाले कल को सुरक्षित रखने के लिए पौधे रोपने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्राचार्य आदित्य पांड्या ने बेतवा उत्थान समिति के इस संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों को रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। उनके प्रश्नों से उनकी झिझक भी टूटी है और दूसरे प्रश्नों के लिए उत्सुकता भी बढ़ी है। कार्यक्रम को समिति के सहसचिव हितेंद्र सिंह रघुवंशी तथा संचालक जीएस चौहान ने भी संबोधित किया। संवाद कार्यक्रम के बीच में प्रश्नों के सही जवाब देने वाले करीब 10-15 बच्चों को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ज्वाला प्रसाद ने और आभार हितेंद्र रघुवंशी ने व्यक्त किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.