scriptसंघ के निर्णय का विरोध, अनाज व्यापारियों ने रोका नीलाम कार्य | Opposing union decision, grain traders stopped work | Patrika News

संघ के निर्णय का विरोध, अनाज व्यापारियों ने रोका नीलाम कार्य

locationविदिशाPublished: Mar 20, 2019 01:49:59 pm

Submitted by:

Bhupendra malviya

नई मंडी में सिर्फ गेहूं की नीलामी कराने के निर्णय के विरोध में कई अनाज व्यापारी आगे आ गए हैं।

news

संघ के निर्णय का विरोध, अनाज व्यापारियों ने रोका नीलाम कार्य

विदिशा। नई मंडी में सिर्फ गेहूं की नीलामी कराने के निर्णय के विरोध में कई अनाज व्यापारी आगे आ गए हैं। सुबह नीलाम कार्य के दौरान इन व्यापारियों ने नीलामी कार्य रोक दिया। इनका कहना है कि इस निर्णय से दोनों मंडी में नीलाम कार्य होगा इससे व्यापारियों के साथ ही किसानों को भी परेशानी होगी। व्यापारी एक ही मंडी में सभी तरह की जिंसों की नीलाम कार्य कराने पर अड़ गए। अन्य व्यापारियों की समझाइश के बाद करीब पौन घंटे बाद नीलाम कार्य शुरू हो पाया।

मालूम हो कि अनाज तिलहन संघ ने 20 मार्च से नई मंडी में गेहूं का नीलाम कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया था। मंगलवार की सुबह जब नीलाम कार्य शुरू हुआ तो कई अनाज व्यापारी इस निर्णय के विरोध में आगे आ गए। उन्होंने मंडी में चल रही अनाज की नीलामी रोक दी। उनका कहना रहा कि यह निर्णय न व्यापारियों के हित में है न ही किसानों के इससे दोनों ही वर्ग को परेशानी होगी। व्यापारी पूर्व वर्ष की तरह सभी तरह की जिन्सों की नीलामी नई मंडी में करना चाहते थे।

इस दौरान मंडी सचिव से बात करने व्यापारी जाने लगे तो अन्य वरिष्ठ साथियों ने उन्हें रोका और बैैठक करके इस निर्णय पर विचार करने की बात कही। उनकी समझाइश के बाद नीलाम कार्य शुरू हुआ। इस दौरान करीब 45 मिनट तक नीलाम कार्य रुका रहा और किसान परेशान होते रहे।
यह आएगी समस्याएं

अनाज व्यापारी संजय दिवाकीर्ति, संतोष शर्मा, अनिल जैन आदि ने बताया कि नई मंडी में गेहूं का नीलाम कार्य और पुरानी मंडी में चना व अन्य जिन्सों का कार्य होगा तो व्यापारी दो मंडियों में बट जाएंगे। इससे मंडी में कम व्यापारी रहने से भाव में प्रतिस्पर्धा नहीं रहेगी इससे किसानों को भी उचित दाम नहीं मिल पाएंगे।
वहीं गेहूं व चना दोनों की खरीदी करने वाले व्यापारियों को दोनों मंडी की ओर भागदौड़ करना पड़े्रगा। यही हालत किसानों की रहेगी। अगर कोई किसान चना और गेहूं दोनों अनाज लाया है तो वह परेशान हो जाएगा। उसे गेहूं लेकर नई मंडी और चना व अन्य जिन्सों को बेंचने के लिए पुरानी मंडी में रहना होगा जो किसान की मुश्किल बढ़ाएगा। व्यापारियों ने कहा कि दो स्थानों की बजाय किसी एक मंडी में नीलाम कार्य कराया जाना चाहिए।
बैठक में हुआ तय ,22 मार्च से सभी जिंसों की नीलामी

नई मंडी में व्यापारियों के विरोध के बाद अनाज तिलहन संघ कार्यालय में बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में अनाज व्यापारी शामिल हुए। करीब 45 मिनट चली इस बैठक में व्यापारियों ने अकेले गेहूं की नीलाम मंडी में होने से आने वाली समस्याओं को सामने रखा। अनाज तिलहन संघ के महामंत्री विवेक जैन ने बताया कि बैठक में तय हुआ है कि 20 मार्च को नई मंडी में गेहंू की नीलामी होगी और 22 मार्च से सभी जिंसें नई मंडी पहुंचेगी और वहीं नीलाम कार्य कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो