scriptनई मंडी में आज से धान की नीलामी, पहुंच मार्ग ठीक नहीं | Paddy auction in New mandi from today, access road is not right | Patrika News

नई मंडी में आज से धान की नीलामी, पहुंच मार्ग ठीक नहीं

locationविदिशाPublished: Nov 18, 2019 09:47:10 am

Submitted by:

Bhupendra malviya

आवक बढऩे पर पांच सौ से अधिक ट्रॉलियां आती है मंडी

नई मंडी में आज से धान की नीलामी, पहुंच मार्ग ठीक नहीं

नई मंडी में आज से धान की नीलामी, पहुंच मार्ग ठीक नहीं

विदिशा। धान का नीलाम कार्य सोमवार से नई मंडी मिर्जापुर में होना है। मंडी प्रशासन द्वारा नीलाम कार्य की समुचित व्यवस्था कर ली गई, लेकिन इस मंडी के पहुंच मार्गों पर किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार धान की आवक बढऩे के दौरान हर रोज धान की छह सौ से अधिक ट्रॉलियों का मंडी में आवागमन होता है। शहर के अन्य मार्ग ट्रॉलियों के कारण अवरुद्ध न हो इसके लिए नई मंडी के पहुंच मार्गों पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी जबकि सोमवार से नई मंडी में नीलाम कार्य शुरू हो जाएगा।

अंडरब्रिज में भरा है पानी, आएगी समस्या
नई मंडी के दो पहुंच मार्ग है। एक मार्ग पुरानी मंडी के पीछे की ओर से रेलवे अंडरब्रिज से होकर मंडी पहुंचने का है तो वहीं दूसरा मार्ग ओवरब्रिज से मंडी पहुंचता है। रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरा होने एवं बारिश के दौरान अंडरब्रिज में मिट्टी इकठ्ठी होने से रास्ता सकरा हो गया। इससे किसानों को यहां से टे्रक्टर-ट्राली निकलना मुश्किल होगा। ऐसे में दूसरा रास्ता ओवरब्रिज से होकर है। यह मार्ग पहले से ही अत्यंत व्यस्त होने एवं टे्रक्टर-ट्रालियों की संख्या और बढऩे से बार-बार जाम की लगने की स्थिति बन सकती है।

इधर मंडी समिति ने लगाई 14 कर्मचारियों की ड्यूटी
वहीं मंडी समिति ने नई मंडी में नीलाम कार्य नीलाम कार्य कराने व व्यवस्थाओं के लिए 14 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई ग्रई है। इसमें पांच सहायक उपनिरीक्षक सहित चार सुरक्षा गार्ड, भृत्य व बाबू शामिल हैं। सभी को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

नई मंडी में आज से धान की नीलामी, पहुंच मार्ग ठीक नहीं

अंडरब्रिज मार्ग को दुरस्त कराने के साथ ही इस मार्ग पर बिजली की व्यवस्था भी जरूरी है। ऐसा न होने पर इस मार्ग पर हादसे की आशंका है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
राधेश्याम माहेश्वरी, अध्यक्ष, अनाज तिलहन व्यापार संघ


नई मंडी के पहुंच मार्गों को स्थिति दिखवाई जाएगी। अंडरब्रिज से पानी निकलवाकर इस मार्ग को सुलभ बनाया जाएगा।
प्रवीण प्रजापति, एसडीएम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो