कांग्रेस से जोर आजमाइश में पुलिस अधिकारी गिरे, 180 ने दी गिरफ्तारी
कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, बाढ़ प्रभावितों को राहत राशि देने आदि मुद़दों को लेकर माधवगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया
विदिशा
Published: August 06, 2022 01:13:23 pm
विदिशा। कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, बाढ़ प्रभावितों को राहत राशि देने आदि मुद़दों को लेकर माधवगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। यहां धरना प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट जाते समय प्रदर्शनकारियों को कोतवाली के समक्ष रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस एवं कांग्रेस नेताओं के बीच जोरआजमाइ्रश होती रही। इस दौरान एक एसआई इस धक्का मुक्की सड़क पर गिर पड़े। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान 180 से अधिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की जिन्हें व्यक्तिगत मुचलके पर छोड़ा गया। इस मौके पर एसडीएम भी पहुंचे जहां कांग्रेस नेताओं ने उनसे बाढ़ प्रभावितों को शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराए जाने की बात कही।
मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के आव्हान पर यह प्रदर्शन पूर्व निर्धारित था जिसके तहत माधवगंज पर दोपहर में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता प्रदर्शन स्थल पर एकत्रित हो चुके थे। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निशंक जैन ने कहा कि सरकार की असफल नीतियो से महंगाई इतनी है कि आम जनता तड़प रही है। अब वो दिन दूर नही जब जनता भ्रष्ट और निकम्मी सरकारो को उखाड़ फेकेगी।वहीं पूर्व सांसद प्रतापभानू शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार अग्निवीर योजना के माध्यम भारतीय सेना में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रही है। कांग्रेस की सरकारो ने देश की रक्षा के लिए सशक्त सेना का निर्माण किया लेकिन मोदी सरकार संघ के इशारे पर सेना का निजीकरण करना चाह रही है। वहीं विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि मोदी और शिवराज सरकार की गलत नीतियो से पूरे देश की जनता त्रस्त है। पिछले दिनों से नगर पालिका की लापरवाही से अति वर्षा के कारण शहर भर में बाढ़ के हालात बने। उनका कहना है कि प्रशासन ने खुद एक हजार से अधिक परिवारों को राहत शिविरो मे रुकवाया और सरकार ने सर्वे का नाटक कर मात्र 189 लोगो को राहत राशि प्रदान की है। विधायक ने कहा सरकार के दबाब में कर्मचारी गरीबो को झंडे बेचने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा 11 तारीख से 14 तारीख की रात तक सभी देशभक्त उनके कार्यालय से मुफ्त में झंडा प्राप्त कर सकते है। इस मौके पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिलाकारी पूर्व विधायक डॉ. मेहताव सिंह यादव आदि ने धरना प्रदर्शन को संबोधित किया। प्रदर्शन में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रहलाद रघुवंशी सहित विकास शर्मा, रानी अहिरवार, विनीता सहरिया, आशा राजपूत, जिनेश जैन, दीपक वाजपेयी, सुरेश मोतियानी, अजय कटारे, प्रियंका किरार, आनंद प्रताप सिंह, वैभव भारद्वाज,रामराज दांगी, राजकुमार पासी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।
128 लोगाें पर धारा 151 की कार्रवाई
इधर कलेक्ट्रेट के घेराव के लिए जाते कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली के समक्ष रोक लिया। जहां पुलिस एवं कांग्रेसजनों के बीच धक्कामुक्की की िस्थति बनी ओर रास्ता रोकने से नाराज विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसजन कोतवाली के समक्ष धरने पर बैठक गए। कोतवाली टीआई आशुतोष सिंह ने बताया कि 128 लोगों के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की गई है।
----------------------------------

कांग्रेस से जोर आजमाइश में पुलिस अधिकारी गिरे, 180 ने दी गिरफ्तारी
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
