scriptRakshabandhan 2019 : रक्षाबंधन का मनाया जा रहा त्योहार, शुभ मुहूर्त में भाइयों को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, दिलाया संकल्प | Rakshabandhan 2019 : festival is being celebrated | Patrika News

Rakshabandhan 2019 : रक्षाबंधन का मनाया जा रहा त्योहार, शुभ मुहूर्त में भाइयों को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, दिलाया संकल्प

locationविदिशाPublished: Aug 15, 2019 04:20:32 pm

Submitted by:

Amit Mishra

19 वर्ष बाद ऐसा दुर्लभ संयोग

news

इस रक्षाबंधन पढि़ए किस राशि के भाई के लिए कौन से रंग की राखी है शुभ

विदिशा. आज रक्षा बंधन raksha bandhan news का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। शुभ मुहूर्त में पूजा के बाद सुबह से ही बहने अपने भाईयों की कलाइयों पर राखी बांधकर जीवनभर अपनी रक्षा का वचन लिया। यह त्योहार बहन भाई के प्रेम और स्नेह का सबसे बड़ा त्योहार होने मना गया है। बुधवार को बारिश होने के बाद भी बाजारों में चहल-पहल देखी गई। राखियों और कपड़ों की दुकानों पर सामान खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। बाजार में एक से बड़कर एक राखियों की दुकानें सजी हुई थी।

 

भाइयों के लिए पंसद की राखिया खरीद
एक तरफ जहां पर बहने अपने-अपने भाइयों के लिए पंसद की राखिया खरीद रही थी। जिनमें रेशम, सूत, धागे से बनी हुई फैंसी राखियां खूब बिक रही थीं। वही राखियों के दामों में भी वृद्धि देखनो को मिली। दूसरी ओर बहने भाईयों के कई तरह की मिठाई खरीदती हुई नजर आईं। साथ ही कई तरह के पकवान भी घर-घर बनाए गए।

 

19 वर्ष बाद ऐसा दुर्लभ संयोग
इस बार श्रावण मास में 19 वर्ष बाद ऐसा दुर्लभ संयोग है की स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर्व एक हीं दिन होंगे। पं. सुनील शर्मा ने बताया की दोनों पर्व का संयोग चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में पड़ रहा है। इस दिन सिद्धी योग भी रहेगा जो शुभ और मंगलकारी है। रक्षा बंधन का त्यौहार गुरुवार के दिन होने से इस का धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है।

 

शुभ मुहूर्त में भाई अपने बहनों से राखी बंधवाएं
रक्षा बंधन के चलते कपड़ों की दुकानों पर भी जमकर ग्राहको की भीड़ देखने को मिली। काफी इंतजार के बाद ग्राहकों सामान मिल पा रहा था। इसी तरह त्योहार लेकर मिठाई विक्रेताओं के द्वारा विशेष तरह की मिठाईया बनाई। इसके अलावा नगर की प्रसिद्ध फैनी की मांग अधिक होने के कारण हर दुकान पर बड़ी मात्रा में फैनी बनाई गई। और हलवाइयों के द्वारा बनाने का काम अभी भी किया जा रहा है। चारो तरफ रक्षा बंधन की धूम मची रही। शुभ मुहूर्त में भाई अपने बहनों से राखी बंधवाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो