scriptनपा नहीं पहुंचा पा रही गरीबों तक राशन | Ration is not able to reach the poor | Patrika News

नपा नहीं पहुंचा पा रही गरीबों तक राशन

locationविदिशाPublished: Apr 07, 2020 07:51:41 pm

Submitted by:

Anil kumar soni

सामाजिक संास्थाओं के सहारे गरीब परिवार

विदिशा। लॉकडाउन में फंसे मजदूरों की मदद के लिए आगे आए हेप्पीनेंस बॉलेंटियर

विदिशा। लॉकडाउन में फंसे मजदूरों की मदद के लिए आगे आए हेप्पीनेंस बॉलेंटियर

सिरोंज। शहर में कफ्र्यू लगा होने के कारण सब्जी दुकाने, राशन दुकाने बंद हैं। ऐसे में आम लोगों की स्थिति धीरे-धीरे बिगडऩे लगी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा असहाय मजदूरों की भोजन व्यवस्था के लिए छत्रीनाका स्थित चन्द्रमोहन सभागार में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से लोगों को घर तक राषन पहुंचाया जा रहा है। लेकिन बीते दो दिन से कंट्रोल रूम में राशन सामग्री के लिए लगातार फोन पहुंच रहे हंै, लेकिन चंद लोगों के घर पर ही राशन किट पहुंच पा रही है। ऐसे में समाजसेवी संस्थाओं का ही गरीब परिवारों को सहारा है और प्रशासनिक अमला फैल नजर आ रहा है।
वार्डवासियों का कहना है कि कफ्र्यू के कारण घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और घरों में राशन खत्म हो गया है। चार-चार बार कंट्रोल रूम में राशन किट भेजने के लिए गुहार लगा चुके हैं। लेकिन न तो भोजन पैकेट आए और न ही राशन सामग्री। वार्ड 21 निवासी शकीला बी ने बताया कि घर में राशन नहीं है बच्चे भूख से रो रहे हंै। बाहर निकलने पर पुलिस घर भेज रही है।
डयूटी पर तैनात नपा कर्मचारियों ने बताया कि लोड ज्यादा बढ़ गया है। एक के पास राशन किट लेकर पहुंचो, तो चार अन्य लोग और मांगने लगते है। इससे व्यवस्था गड़बड़ा जाती है।
नगरवासियों का कहना है कि यदि शहर की सामाजिक सांस्थांए भोजन की व्यावस्थाऐं ना कराए तो कई परिवारों को भूखा सोना पड़ सकता है। फिलहाल नगर के कई समाज सेवी भोजन सहित खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हंै, लेकिन प्रशासन की कोई समूचित व्यावस्था नजर नहीं आ रही है।
इधर, एसडीएम अनिल सोनी ने बताया कि कंट्रोल रूम में जितने भी लोगों का फोन आया है। उन सभी के घर पर राशन किट भिजवाई जाएगी। कोई भी भूखा नही सोएगा। हम लगातार व्यवस्थाएं बनाने में जुटे हुए हंै।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो