विदिशाPublished: Mar 15, 2023 01:15:44 pm
Manish Gite
26 घंटे से ज्यादा बोरवेल में फंसे मासूम लोकेश तक पहुंची एनडीआरएफ की टीम....। बच्चे को निकालकर अस्पताल ले गए...।
आनंदपुर (विदिशा)। जिले की लटेरी तहसील में खेरखेड़ी पठार गांव के पास खेत में खेल रहे 7 साल के लोकेश अहिरवार के लिए खेत के बोरवेल का गड्ढा उसकी जान का दुश्मन बन गया। 60 फीट गहरे गड्डे में वो 43 फीट पर जाकर फंस गया था। 25 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल लिया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए 4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।