scriptसद्गुरु नगर अस्पताल किया बंद | Sadhguru Nagar Hospital closed | Patrika News

सद्गुरु नगर अस्पताल किया बंद

locationविदिशाPublished: Apr 06, 2020 07:15:01 pm

Submitted by:

Anil kumar soni

डॉक्टर के होने पर सिर्फ प्रसव की होगी व्यवस्था

आनंदपुर। इस तरह सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट हॉस्पिटल हुआ बंद।

आनंदपुर। इस तरह सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट हॉस्पिटल हुआ बंद।

आनंदपुर। सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के आंखों वाले वार्ड को विगत एक माह पूर्व ही बंद कर दिया गया था और अब इसके जनरल वार्ड को भी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी स्टॉफ की भी छुट्टी कर दी गई है। लेकिन कई लोगों को इसके बंद होने की जानकारी नहीं होने के कारण सोमवार को कई मरीज संस्था के गेट पर खड़े दिखे।
अब सिर्फ इमरजेंसी के हालात में डिलेवरी की व्यवस्था अकेली यहां रहेगी। हृदयमोहन शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा जो भी सेवा कार्य भोजन, मास्क वितरण करने वाले संस्था के लोग लॉकडाउन तक सेवा कार्य करते रहेंगें। शेष आई वार्ड और जनरल वार्ड के स्टाफ की छुट्टी कर दी गई है।
प्रतिदिन आते थे हजारों मरीज
जनरल वार्ड के प्रभारी डॉक्टर सुरेंद्र उपाध्याय ने बताया की आम दिनों में सदगुरु नगर अस्पताल की सामान्य बीमारियों का ईलाज कराने आस पास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में मरीज आते थे। अब कल से सामान्य वार्ड की ओपीडी भी बंद कर दी गई है। इससे मरीजों को परेशानी तो होगी, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए देशहित में यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आग्रह पर संस्था जनसेवा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। स्टाफ को भी इमरजेंसी में तैयार रहने के लिए कहा गया है। महिला डिलेवरी के समय उचित डॉक्टर के रहने पर ईलाज किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो