script

गणेश जी के दरबार में शिव-साधना

locationविदिशाPublished: Sep 17, 2021 11:10:50 pm

Submitted by:

govind saxena

गणेश मंदिर में यज्ञ में आहुति देते मुख्यमंत्री शिवराज और साधना सिंह

गणेश जी के दरबार में शिव-साधना

गणेश जी के दरबार में शिव-साधना

विदिशा. मुख्यमंंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह बाढ़ वाले गणेश मंदिर भी पहुंंचे और यहां रामचरित मानस के समापन में शामिल होकर गणेश यज्ञ की पूर्णाहुति भी उन्होंने दी। मंदिर पहुंचे शिवराज सिंह ने भगवान गणेश की पूजा की और उन्हें माला पहनाई। वे परिसर में चल रहे गणेश यज्ञ में शामिल हुए और यज्ञ में आहुति दी। उन्होंने गणेश जी और रामायण की आरती उतारी। रामचरित मानस के समापन में सुंदरकांड पाठ भी शिवराज सिंह ने किया। इसके बाद वे कन्याभोज में कन्याओं को भोजन परोसने के बाद भोपाल रवाना हो गए।

इस मौके पर सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा, बासौदा विधायक लीना जैन, कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे, शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह, पूर्व विधायक रुद्रप्रताप सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष मुकेश टंडन, तोरण सिंह दांगी, पूर्व कलेक्टर एमबी ओझा, पूर्व डीआइजी धर्मेन्द्र चौधरी, कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, एसपी मोनिका शुक्ला आदि अनेक अधिकारी, नेता कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
हवन शुरू होते ही तेज बारिश
बारिश और तेज हवा का मौसम सुबह से ही था। लेकिन जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यज्ञ की पूर्णाहुति शुरू की तो फिर तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। तेज बारिश से बचने के लिए अधिकांश लोग छोटे से यज्ञ मंडप में आ गए, फिर भी लोग भींगते रहे। कई जगह के चादर, टेंट के पर्दे उड़ गए। लेकिन थोड़ी ही देर में सब सामान्य हो गया।

ट्रेंडिंग वीडियो