scriptपर्व को लेकर रेलवे स्टेशन, ट्रेनों, शहर की सीमाओं पर हुई विशेष जांच | Special investigation done on railway station, trains, city limits reg | Patrika News

पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन, ट्रेनों, शहर की सीमाओं पर हुई विशेष जांच

locationविदिशाPublished: Jan 25, 2020 08:43:31 pm

Submitted by:

Anil kumar soni

आज गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर केवी सिंह ध्वजारोहण कर लेंगे परेड की सलामी

विदिशा। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से पूछताछ करते आरपीएफ जवान।

विदिशा। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से पूछताछ करते आरपीएफ जवान।

विदिशा। गणतंत्र दिवस लेकर पुलिस शनिवार को खूब सतर्क नजर आई। सुबह से लेकर देर रात तक रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी संदिग्धों से पूछताछ करती नजर आई। वहीं टे्रनों में भी जांच हुई। वहीं शहर की सीमाओं पर कोतवाली, सिविल लाइंस और यातायात पुलिस वाहनों की जांच करती नजर आए।
वहीं आज जिलेभर में शासकीय-अशासकीय कार्यालयों के साथ ही जगह-जगह ध्वजोरोहण होगा। वहीं जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया है। जिसमें ध्वजारोहण कलेक्टर केवी सिंह करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। विभिन्न स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई झांकियों का प्रदर्शन होगा। आयोजन को लेकर शनिवार को दिनभर परेड ग्राउंड में तैयारियां चलती रहीं। वहीं दिनभर दुकानों पर लोग ध्वज खरीदते नजर आए।
आज 26 जनवरी को सुबह 8.59 पर मुख्यअतिथि का आगमन होगा। 9.05 पर परेड का निरीक्षण एवं राष्ट्रीय गान होगा। 9.10 नी मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। 9.25 पर मप्र गान होगा और शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े जाएंगे। इसके बाद हर्ष फायर होगा। 9.50 पर मार्चपास्ट होगा। फिर परेड ग्राउंड पर मुख्यअतिथि द्वारा प्लाटून कमांडरों से परिचय लिया जाएगा। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा उनके विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर बनाई गईं झांकियां निकाली जाएंगीं। इसके बाद स्प्रिंगफील्ड स्कूल, सनराईजर्स स्कूल, ट्रिनीटी सीनियर सेकंडरी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल और वात्सल्य सीनियर सेकंडरी स्कूल के करीब 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने अलग-अलग ा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगीं। आखिर में पुरस्कार वितरण होगा।
हांसुआ में होगा मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस पर विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का आयोजन हांसुआ में होगा। जहां कलेक्टर केवी सिंह सहित अन्य अन्य प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधी शामिल होंगे।

निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
हिंदुस्तान युवा संगठन द्वारा गणतंत्र दिवस पर दोपहर को शहर के मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। संगठन के जिला संयोजक सौरभ शर्मा ने बताया कि आज दोपहर १२ बजे दुर्गानगर चौराहा से यह तिरंगायात्रा शुरु होगी। देशवासियों में देश प्रेम की अलख जगाने यह तिरंगा यात्रा हर साल निकाली जाती है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल होने के लिए युवाओं से कहा।
शाम को भारत पर्व का होगा आयोजन
गणतंत्र दिवस की संध्या पर 26 जनवरी की शाम छह बजे कैलाश सत्यात्री हॉल में भारत पर्व समारोह का आयोजन जनसंपर्क विभाग और प्रशासन द्वारा किया गया है। इस दौरान मप्र के पारंपरिक लोकगीतों, लोक नृत्य और आजादी के तरानों आदि की प्रस्तुतियां की जाएंगीं। जनसंपर्क विभाग द्वारा शब्द नहीं चित्र पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी को इस इन आयोजनों में शामिल होने के लिए कहा।
खूब बिके तिरंगा
राष्ट्रीय त्योहार को लेकर शनिवार को विभिन्न कपड़ा की दुकानों पर तिरंगा खूब बिके। वहीं कई गिफ्ट सेंटरों से लेकर गली-मोहल्लों की किराना दुकानों पर विभिन्न प्रकार और साइज के तिरंगा खूब बिके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो