script

67 वर्ष की उम्र में सुषमा स्वराज का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

locationविदिशाPublished: Aug 07, 2019 10:23:26 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

बड़ी खबर : दिल का दौरा पड़ने से सुषमा स्वराज का निधन, प्रदेश में शोक की लहर67 वर्ष की उम्र में सुषमा स्वराज का निधन

sushma swaraj

विदिशा. मध्यप्रदेश के विदिशा लोकसभा सीट से दो बार सांसद रही सुषमा स्वराज ( sushma swaraj ) का मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ( Sushma Swaraj latest news ) पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर मिलते ही प्रदेशभर में शोक की लहर। बता दें कि सुषमा स्वराज दिसंबर 2016 से ही बीमार चल रही थी। उन्हें लंबे समय से डाइबिटिज की शिकायत थी। बाद में उनकी किडनी फेल हो गई थी, जिसके बाद उनका किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी।

MUST READ : पत्नी को कमरे की सफाई कराने ले गया था युवक, मौका मिलते ही दोस्त ने किया रेप

विदिशा आयी थी सुषमा स्वराज

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित रवीन्द्र नाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन के लोकार्पण करने 20 फरवरी 2019 को विदिशा आई थी। सुषमा स्वराज करीब 3 साल बाद विदिशा आई थी, वे 5 जनवरी 2016 को आखिरी बार विदिशा आईं थीं। सांसद सुषमा 21 फरवरी 2019 को मैदा मिल परिसर में बने रवीन्द्रनाथ टैगेर सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण करने पहुंची थी।


MUST READ : Today gold price silver price : सोना-चांदी में चमक बरकरार, जानिये क्या है आज का भाव

 

चंडीगढ़ में हुआ था जन्म

सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 में चंडीगढ़ में हुआ था। वर्ष 2009 में भारत की भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गयी थीं, इस नाते वे भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। इसके पहले भी वे केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं तथा दिल्ली की मुख्यमन्त्री भी रही हैं। वे सन 2009 के लोकसभा चुनावों के लिये भाजपा के 19 सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रहीं थीं।

ट्रेंडिंग वीडियो