scriptप्रशिक्षण वर्ग में अपने कुनबे के नए लोगों को सिखाई भाजपा की बारहखड़ी | Taught BJP's Barakhadi to the new people of his family in the training | Patrika News

प्रशिक्षण वर्ग में अपने कुनबे के नए लोगों को सिखाई भाजपा की बारहखड़ी

locationविदिशाPublished: Dec 02, 2021 08:48:27 pm

Submitted by:

govind saxena

संगठन की रीति नीति से कराया वाकिफ, बूथ लेवल तक मजबूती का सबक

प्रशिक्षण वर्ग में अपने कुनबे के नए लोगों को सिखाई भाजपा की बारहखड़ी

प्रशिक्षण वर्ग में अपने कुनबे के नए लोगों को सिखाई भाजपा की बारहखड़ी

विदिशा. भाजपा में नए नए शामिल हुए और नए-नए पदों पर जिम्मेंदारियां ओढऩे वाले पदाधिकारियों को संगठन की रीति नीति-मंशा, तौर तरीके और यूं कहें कि बारहखड़ी सिखाने के लिए भाजपा ने जिला स्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग लगाया।यह उनके लिए ज्यादा जरूरी था जो कांग्रेस से भाजपा में समाहित हुए हैं। प्रशिक्षण वर्ग के पांच सत्र हुए जिनमें अलग-अलग विषयों पर वक्ताओं ने पार्टी की दिशा, दशा, सोच और आगे की योजना से भी वाकिफ कराया। अंतिम सत्र में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में एक साथ एक स्थान पर रूक कर कार्यकर्ताओं में सामूहिकता की भावना आती है। कार्यकर्ताओं के अंदर की प्रतिभा का निखार होता है। पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभव मिलते हैं और नए कार्यकर्ताओं से परिचय होता है। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की योजना भी बनती है।

भोपाल से आए विकास वीरानी ने व्यक्त्वि पर अपनी बात रखी और कहा कि स्वच्छ सेवाभावी पारदश्रिता से राजनीति कर अपने व्यक्तित्व का विकास किया जा सकता है। हमारा आचरण व्यवहार शुद्ध और ईमानदार हो। हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और हमारा मुख्य उद्देश्य जनसेवा है। इतनी निष्ठा से काम करें कि लोग दूर से ही पहचान जाएं कि वह भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता है। पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने प्रदेश सरकार की योजनाओं पर अपनी बात कही। अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि केंद की भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पांंचवे संत्र के साथ ही भाजपा के इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। इस मौके पर व्यवस्थाओं में लगे कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राकेश जादौन, कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश टंडन, वरिष्ठ नेता दिनेश सोनी, राजेश जैन, महामंत्री मुकेश तिवारी, अनिल सोनकर, उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, देवेंद्र यादव, संदीप डोंगर सिंह, श्रवण व्रूास, विक्रम रघुवंशी, योगेंद्र सोलंकी, मंत्री चंद्रशेखर दुबे, विशाल दुबे, मनोज पंजवानी, देंवेद्र रघुंवंशी, जितेंद्र बघेल, संयोग श्रीवास्तव और सचिन यादव सहित जिले भर से आए मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो