scriptसुबह से घने कोहरे की आगोश में रहा शहर, मौसम में घुली ठंडक | The city remained under heavy fog since morning, the weather turned co | Patrika News

सुबह से घने कोहरे की आगोश में रहा शहर, मौसम में घुली ठंडक

locationविदिशाPublished: Feb 23, 2020 05:27:15 pm

Submitted by:

Anil kumar soni

लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे चालक,

विदिशा। कोहरे के कारण इस तरह नजर आया सुबह का दृश्य।

विदिशा। कोहरे के कारण इस तरह नजर आया सुबह का दृश्य।

विदिशा। शहर रविवार की सुबह से घने कोहरे की आगोश में रहा। नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर सुबह साढ़े नौ बजे तक वाहन चालक वाहनों की लाइट जलाकर रेंगते नजर आ रहे थे। वहीं कोहरे के कारण मौसम में ठंडक घुली।
सुबह सात बजे इतना घना कोहरा था कि हाइवे पर दृश्यता महज १० फीट से भी कम थी। ऐसे में वाहन चालक रैंगते नजर आ रहे थे और वाहनों की लाइट जल रही थीं। जैसे-जैसे दिन बढ़ता जा रहा था, कोहरा कम होता जा रहा था। लेकिन करीब साढ़े नौ बजे तक कोहरे का असर देखने को मिला। रविवार का न्यूनतम तापमान १४ डिग्री, तो अधिकतम तापमान १८ डिग्री रहा। सुबह मौसम में खासी ठंडक रही।
शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह घना कोहरा होने के साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में तो सुबह 11 बजे तक कोहरे का असर दिखा। जिसके चलते ठंड से बचने नागरिक अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। वहीं दोपहर को तापमान में बढ़ोत्तरी हुई।
इधर, मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि उत्तरी-पूर्वी ठंडी हवाएं चलने के कारण शनिवार-रविवार की रात तापमान में अचानक गिरावट आई और रविवार की सुबह घना कोहरा रहा। तापमान में गिरावट २५ फरवरी तक रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो