scriptदिनभर कोहरे की आगोश में रहा शहर, नहीं निकले सूर्यदेव | The city remained under the fog for the whole day, Suryadev did not le | Patrika News

दिनभर कोहरे की आगोश में रहा शहर, नहीं निकले सूर्यदेव

locationविदिशाPublished: Jan 16, 2020 10:11:38 pm

Submitted by:

Anil kumar soni

शीतलहर ने दिनभर लोगों को कंपकपाया

विदिशा। सुबह से इस तरह शहर में रहा घना कोहरा।

विदिशा। सुबह से इस तरह शहर में रहा घना कोहरा।

विदिशा। शहर में सुबह से घना कोहरा देखने को मिला। दिन बढऩे के साथ ही कोहरा तो कम हुआ, लेकिन दिनभर छाया रहा। वहीं सूर्यदेव भी नहीं निकलने से शीत लहर ने लोगों को खूब कंपकपाया। दिन में भी वाहन चालक वाहनों की लाइट जलाकर चलाते देखे गए। जगह-जगह अलाव जलाकर लोग हाथ सेंकते नजर आए।
सुबह से ही चारों तरफ घना कोहरा रहा। जिसके चलते सुबह नौ बजे तक दृश्यता काफी कम थी। दोपहर तक यही हाल रहा। शीतल लहर दिनभर चलतीं रहीं। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। एक दिन पूर्व ही बुधवार को न्यूनतम तापमान जहां १४ डिग्री रहा था, वहीं गुरुवार का न्यूनतम तापमान ११ डिग्री पर पहुंचा और अधिकतम तापमान २० डिग्री रहा। वहीं मौसम विभाग ने आगामी २४ घंटे में बारिश की चेतावनी दी है। ठंड के कारण कई लोग घरों में दुबके नजर आए।
लटेरी, आनंदपुर में भी कोहरे का असर
लटेरी। क्षेत्र में बीती रात 10 बजे से ही तेज हवा के साथ बारिश शुरु हुई। जिसके चलते गुरुवार की सुबह से घना कोहरा रहा, जो दिनभर रहा। जिससे मौसम में ठंडक घुली और नागरिक परेशान हुए। वहीं अब बारिश हुई, तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है।
आनंदपुर में फसल खराब होने का खतरा बढ़ा
आनंदपुर। आनंदपुर में भी कोहरा छाया रहा। आनंदपुर में भी बुधवार की रात जहां बारिश हुई, वहीं गुरुवार को सुबह से कोहरा रहा। यदि अब बारिश हुई तो गेहूं की फसल को नुकसान होगा। जिससे किसान चिंतित दिखे। किसान मणिशंकर करेरिया, लालाटोरा के भानू जादौन, खेरखेड़ी के रमेश बघेल ,ओखलीखेड़ा के गोपाल जादौन आदि किसानों ने बताया कि लगातार कोहरे और धूप नहीं निकलने से गेहूं, मसूर की फसल को नुकसान हो सकता है। क्योंकि इस समय पानी नहीं फसल को सिर्फ धूप की जरूरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो