दरअसल इसका कारण ये है कि नगरपालिका के निर्वाचन ने नपा की आर्थिक सेहत में सुधार किया है। पिछले आठ दिनों से इस कार्यालय में खासी भीड़ लग रही। नपा चुनाव के दावेदार एनओसी प्रमाण पत्र पाने के लिए नपा के विभिन्न करों को जमा करा रहे हैं। नपा कर्मचारियों के मुताबिक इन आठ दिनों में नपा में 23 लाख रुपए की बकाया राशि जमा हुई है। राशि आने का यह क्रम अभी जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दो जून से एनओसी प्रमाण पत्र दिया जाना शुरू किया गया है। शनिवार तक संपत्तिकर में 10 लाख 33 हजार 730 रुपए जमा हुए हैं। वहीं जलकर में 9 लाख 12600 रुपए की राशि आई है। जबकि सीवेज कनेक्शन का बकाया जो काफी लोग जमा नहीं कर रहे थे।
इस कनेक्शन राशि के भी करीब 63 हजार रुपए जमा हुए है। इसी तरह दुकान किराया की राशि में 2 लाख 13 हजार 500 रुपए की राशि जमा हो चुकी है। जबकि 1 लाख से अधिक राशि चेक से भी जमा हुई है। अभी तक 188 उपभोक्ताओं को यह एनओसी प्रमाण पत्र दिए जा चुके है।
बकाया बिजली बिल से मिले 45 लाख रु.
विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय भी पंचायत एवं नगरीय निकाय के चुनाव के चलते एनओसी पाने के लिए उपभोक्ता बिजली बकाया राशि जमा कराने आए, जिनसे करीब 45 लाख रुपए की वसूली हई है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र से करीब 40 लाख की वसूली हुई है। जबकि शहरी क्षेत्र से करीब 5 लाख की बकाया राशि जमा हो चुकी है।