script

जिले में संक्रमण बढ़ा तो सेवाभावी फिर निकले जागरुक करने

locationविदिशाPublished: Jan 07, 2022 11:16:08 am

Submitted by:

govind saxena

मास्क बांटकर किया सुरक्षा का आग्रह

जिले में संक्रमण बढ़ा तो सेवाभावी फिर निकले जागरुक करने

जिले में संक्रमण बढ़ा तो सेवाभावी फिर निकले जागरुक करने

विदिशा. कोरोना की तीसरी लहर लगातार अपना असर दिखाती जा रही है। संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को 14, बुधवार को 15 के बाद गुरुवार को 29 नए संक्रमित मिलने के साथ ही जिले में एक बार फिर तेजी से बढ़ते हुए केस के कारण एक्टिव केस की संख्या 63 हो गई है। इसमें से 61 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि दो को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करना पड़ा है। उधर गुरुवार को कुल 1358 लोगों के सैंपल जांच के लिए एकत्रित किए गए, जबकि 1477 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
संक्रमण को बढ़ते देख प्रशासन ने भी सख्ती शुरू की है और बाजार तथा शहर के विभिन्न हिस्सों में अनाउंसमेंट के जरिए मास्क लगाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं समाजसेवी संगठनों समेत अनेक सेवाभावियों ने बाजार तथा बस्तियों मेें मास्क बांटकर जागरुकता अभियान शुरू किया है। हिन्दू जागरण मंच ने कोतवाली के सामने लोगों को मास्क वितरित कर लॉकडाउन और संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाने का अनुरोध किया। समाजसेवी राहुल अग्रवाल द्वारा उपलब्ध कराए गए करीब एक हजार मास्क हिन्दू जागरण मंच ने बांटे। इस दौरान मंच के जिलाध्यक्ष संजू प्रजापति, नगर अध्यक्ष सचिन सक्सेना, शैलेष रघुवंशी, तरूण शर्मा, रानी अहिरवार, शिवकांता लखेरा, आलोक प्रजापति, राहुल जोशी, प्रदीप शाक्य, सौरभ कुशवाह आदि ने मास्क बांटे। इसी तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी माधवगंज पर जागरुकता अभियान के तहत मास्क वितरित किए। वहीं शिक्षक पर्यावरण गौ सेवा समिति ने भी मास्क वितरण किया। इस मौके पर विजय श्रीवास्तव, हरिहर चतुर्वेदी, अरविंद अवस्थी, उमेश ताम्रकारी, दीपक जैन, संतोष जैन, वरूण अरोरा, साकेत अग्रवाल, मनोज शर्मा, राजकुमार शर्मा, शिवकुमार शर्मा आदि ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को जागरुक किया।

ट्रेंडिंग वीडियो