ऑडिटोरियम में अब तक नहीं लग पाई सुषमा स्वराज की प्रतिमा
विदिशाPublished: Dec 04, 2022 10:05:47 pm
कई माह से पेडिस्टल है तैयार, प्रतिमा भी आ चुकी, आयोजन का इंतजार


ऑडिटोरियम में अब तक नहीं लग पाई सुषमा स्वराज की प्रतिमा
विदिशा। पूर्व सांसद एवं विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज के प्रयास से शहर को करीब 18 करोड़ की लागत का खूबसूरत आडिटोरियम मिला। इस परिसर में स्वराज की प्रतिमा लगाने के लिए एक वर्ष पूर्व स्थान तय किया गया था। पेडिस्टल भी तैयार और प्रतिमा भी आ चुकी पर अब तक प्रतिमा को स्थापित नहीं किया जा सका है।
मालूम हो कि नवंबर 2021 में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने ऑडिटोरियम का अवलोकन किया था। इस माैके पर उन्होंने प्रतिमा के लिए स्थान तय कर वहां पार्क विकसित करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्हें प्रतिमा के लिए स्वराज के कुछ चित्र भी दिखाए गए थे। मुख्यमंत्री के बाद फरवरी 2022 में जिला प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भी ऑडिटोरियम का जायजा लेकर प्रतिमा के लिए चिन्हित स्थल का अवलोकन किया था। पीआईयू के मुताबिक प्रतिमा आ चुकी है और प्रतिमा की स्थापना होना है इसके लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है।
--------------
शीघ्र स्थापित होगी प्रतिमा
प्रतिमा की स्थापना शीघ्र कराई जाएगी एवं अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ ही सुषमाजी के पति स्वराज कौशल एवं पुत्री बांसुरी स्वराज भी शामिल रहे, ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए कार्यक्रम में कुछ बिलंब हो रहा है।
-मुकेश टंडन, पूर्व नपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता
----------