पुलिस ने बताया कि सुबह करैयाखेड़ा रोड निवासी रंजीत अहिरवार (28) उसका पिता किशनलाल (55) एवं बंटीनगर निवासी कल्याण उर्फ कल्लू अहिरवार (32) बाइक से भवन निर्माण संबंधी मजदूरी के लिए ग्यारसपुर जा रहे थे। पांझ मोड़ के पास सामने से आते एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे रंजीत अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि किशनलाल एवं कल्याण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सीएसपी भारतभूषण शर्मा सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा और घायलों को तत्काल एंबूलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां कल्याणसिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं किशनलाल को भोपाल रैफर किया गया था। टीआई निरंजन शर्माने बताया कि किशनलाल की भी भोपाल में मौत हो गई है। सिविल लाइन प्रधान आरक्षक मानसिंह यादव के मुताबिक मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 297, 337, 304-ए के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात ट्रक को तलाशा जा रहा। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।
अस्पताल में लगी रही भीड़
हादसे के बाद दिनभर अस्पताल में परिजनों व रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही। परिजन दुखी थे। यहां मौजूद लोगों ने बताया कि रंजीत की करीब तीन वर्षपूर्वही शादी हुई थी। उसकी दो वर्ष की एक पुत्री है। वह मकान बनाने का कार्य करता था। ग्यारसपुर में करीब एक वर्ष से उसका कार्य चल रहा था। हर दिन की तरह सुबह ग्यारसपुर के लिए निकला और हादसा हो गया।