scriptमजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 17 घायल | tractor trolley overturned, 17 injured | Patrika News

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 17 घायल

locationविदिशाPublished: Oct 10, 2019 01:07:35 pm

Submitted by:

Amit Mishra

सोयाबीन काटने एक गांव जा रहे थे सभी

मजदूरों से भरी  ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 17 घायल

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 17 घायल

विदिशा। करारिया थानांतर्गत दयानन्दपुर मोड़ पर मजदूरों भरी एक ट्रॉली पलटने से 17 मजदूर घायल हो गए। यह मजदूर सोयाबीन काटने एक गांव जा रहे थे। हादसे की सूचना पर एम्बुलेंस व डायल-100 मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पलाल आये घायलों के मुताबिक सभी मजदूर जिले के ग्राम करैयाहाट के निवासी है। सुबह सोयाबीन काटने ट्रॉली से ग्राम सलैया जा रहे थे। ट्रॉली में करीब 40 मजदूर सवार थे।


बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार से दयानन्दपुर जोड़ पर ट्रॉली को मोड़ा। इस दौरान ट्रॉली पलट गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें एक मजदूर करीब 50 वर्षीय मुन्नीबाई की हालत गंभीर बताई गई। अन्य घायलों में 60 वर्षीय कोमलबाई, 60 वर्षीय बाबूलाल आदिवासी, भूरीबाई ,शिववतीबाई, रूपाबाई, तुलसाबाई, ममताबाई, लक्ष्मीनारायण, गोपाल आदि शामिल है।

 

 

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 17 घायल

अचानक लिफ्ट खराब होने से सड़क पर उठ गया डंपर
उधर जिले के सिरोंज बस स्टैंड पर दोपहर के समय पाटीदार कम्पनी के गिटटी से भरे डंपर की अचानक लिफ्ट उठ गई। और उसमें भरी गिटटी सड़क पर फैलने लगी। अपने आप लिफ्ट खराब होकर चलते डंपर में उठ जाने के कारण डंपर भी आगे उठ से गया। गनीमत रही कोई बड़ी दुर्घटना घटित नही हुई। जैसे ही डंपर आगे से उठा तो देखने के लिए भीड़ लग गई।

पटाखे से तीन बच्चे घायल
सिरोंज में रावण दहन के पुतले के जले हुए पटाखे लेकर तीन बच्चे घर पहुंचे और उनको चलाने का प्रयास कर रहे थे कि झुलस गए। जिसमें तीनों बच्चे घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिनमें से एक की हालत गम्भीर होने के कारण भोपाल रेफर कर दिया। पटाखे चलने से आयान पुत्र अब्दुल हाफिज, अडडू एवं सडडू पुत्र छुटटू खा के हाथ पैर में चोटे आ गई है।

 

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 17 घायल

परिजनों ने नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारियों पर पुतला दहन के बाद सफाई नहीं कराने के आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय पर सफाई हो जाती तो बच्चे वहां से पटाखे लेकर नहीं आते और यह घटना भी नहीं होती। वहीं नगरपालिका सीएमओ गिरीश श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 6 बजे बस स्टैंड की सफाई करा दी गई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो