scriptबाढ़ वाले गणेश मंदिर के सामने के नहीं कटेंगे वृक्ष, कलेक्टर ने ब्रिज कारपोरेशन को दिए इन्हें शिफ्ट करने के आदेश | Trees will not be cut in front of the flooded Ganesh temple, the Colle | Patrika News

बाढ़ वाले गणेश मंदिर के सामने के नहीं कटेंगे वृक्ष, कलेक्टर ने ब्रिज कारपोरेशन को दिए इन्हें शिफ्ट करने के आदेश

locationविदिशाPublished: Jan 29, 2020 12:24:19 pm

Submitted by:

Anil kumar soni

पर्यावरण प्रेमियों के ज्ञापन के बाद कलेक्टर ने दिए निर्देश

vidisha news

विदिशा। कलेक्टर से चर्चा करते बेतवा उत्थान समिति सदस्य और पर्यावरणप्रेमी।,विदिशा। कलेक्टर से चर्चा करते बेतवा उत्थान समिति सदस्य और पर्यावरणप्रेमी।,विदिशा। कलेक्टर से चर्चा करते बेतवा उत्थान समिति सदस्य और पर्यावरणप्रेमी।,विदिशा। कलेक्टर से चर्चा करते बेतवा उत्थान समिति सदस्य और पर्यावरणप्रेमी।

विदिशा। भोपाल मार्ग पर रंगई में बन रहे नए पुल के निर्माण के दौरान पुल बनाने वाली कंपनी द्वारा मार्ग में आने वाले पेड़-पौधों को काटा जा रहा था। जिसके विरोध में मंगलवार को बेतवा उत्थान समिति के सदस्यों श्रम दानी और पर्यावरण प्रेमियों ने कलेक्टर केवी सिंह को ज्ञापन सौंपा और पर्यटन विकास निगम द्वारा लगाए गए इन पेड़ों को काटने की बजाए इन्हें स्थांतरित करने की मांग की गई। जिस पर कलेक्टर ने तुरंत ही ब्रिज कारपोरेशन के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित कर मंदिर के सामने के वृक्ष को नष्ट करने की बजाए अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के लिए कहा।
वहीं कलेक्टर ने इस क्षेत्र के पास ही बड़े क्षेत्र को विकसित कर पौधारोपण कराए जाने की बात कही। साथ ही समिति की मांग पर बेतवा नदी के अप स्ट्रीम में बन रहे नए पुल पर तथा अशोकनगर मार्ग पर चरणतीर्थ पर बने पुल पर जाली लगाने के निर्देश दिए। जिससे कि निर्माल्य सीधे नदी मे नहीं डाला जा सके। इस दौरान अतुल शाह, केएन गुप्ता, एडवोकेट प्रमोद व्यास, प्रोफोसर केडी मिश्रा, सोहेल अहमद, सुशील अग्रवाल, प्रेम ठकुरेले , दीपक विश्वकर्मा, सौरभ पटवा, विनोद शर्मा, श्रीराम शर्मा, दीपक तिवारी और परवेज आदि मौजूद रहे।
मालूम हो कि नए पुल निर्माण को लेकर बाढ़ वाले गणेश मंदिर के सामने के वृक्षों के साथ ही नेशनल हाईवे पर पुलि के आसपास लग कई पेड़ों को काटा जा रहा था। जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान होता और फिर इतनी बड़ी तादात में इतने पेड़ वर्षों बाद ही लग पाते। इसी चिंता को लेकर पर्यावरण प्रेमी कलेक्टर से मिले और समस्या से अवगत कराया। मालूम हो कि बेतवा उत्थान समिति वर्षों से बेतवा के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है। बेतवा नदी किनारे श्रमदानियों द्वाराा नियमित श्रमदान कर बेतवा की साफ-सफाई की दिशा में कार्य किया जाता है। वहीं इसके अतिरिक्त भी कई कार्य किए जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो