scriptदो हजार से अधिक किसानों को भुगतान का इंतजार | two thousand farmers awaiting payment | Patrika News

दो हजार से अधिक किसानों को भुगतान का इंतजार

locationविदिशाPublished: Apr 07, 2019 10:22:19 pm

Submitted by:

Krishna singh

समर्थन मूल्य पर 1 लाख 95 हजार क्ंिवटल गेहूं की हो चुकी खरीदी

patrika news

two thousand farmers awaiting payment

विदिशा. जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी हो रही। केंद्रों पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचने लगे हैं। खरीदी केंद्रों में अब तक 1 लाख 95 हजार 768 क्ंिवटल गेहूं की खरीदी हो चुकी, लेकिन अनाज बेंचने के 13 दिन बाद भी करीब दो हजार किसानों को उनकी उपज का भुगतान नहीं हुआ है। जबकि जिले में करीब 40 लाख क्ंिवटल अनाज की खरीदी होना है।
मालूम हो कि जिले में 25 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू हुई है। जिले में सायलो सहित 151 खरीदी केंद्र हैं। इनमें सायलो सहित अन्य केंद्रों पर खरीदी के दिनों में ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगने लगी है। कई केंद्र बंद भी है जिन्हें चालू कराने के लिए किसान दबाव बना रहे हैं। इन केंद्रों के बंद रहने से किसानों की भीड़ अनाज मंडी में बढ़ रही है। मंडी में आवक के दौरान 25 से 30 क्ंिवटल तक आवक हो रही है, लेकिन मंडी में नकद भुगतान की समस्या आ रही वहीं खरीदी केंद्रों में भी अनाज बेंचने के बाद किसानों को राशि नहीं मिल पाई है।
दो हजार से अधिक किसानों को भुगतान का इंतजार
जानकारी के अनुसार जिले में सायलो सहित अन्य खरीदी केंद्रों में अब तक अनाज बेंचने वाले किसानों की यह संख्या 2 हजार 405 बताई गई है। इन किसानों को समर्थन मूल्य पर प्रति क्ंिवटल 1840 रुपए के मान से भुगतान होना है। इसके अलावा बोनस राशि भी दी जाना है, लेकिन अब तक किसी भी किसान के खाते में राशि नहीं पहुंच पाई। किसानों का कहना है कि यह समय शादियों का है। आगामी फसल की तैयारी का भी है। पैसों की जरूरत हर किसान को है, लेकिन भुगतान कब तक होगा खरीदी केंद्रों में यह स्पष्ट नहीं किया जा रहा। इससे किसानों की परेशानी बढऩे लगी है।
151 में से 140 केंद्र शुरू
जिले में सायलो सहित कुल 151 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 140 खरीदी केंद्रों पर खरीदी शुरू हो चुकी। कुल खरीदी 1 लाख 95 हजार 768 क्ंिवटल हुई। इनमें अकेले सायलो ने अब तक करीब 1 लाख 80 हजार क्ंिवटल गेहूं की खरीदी की है। शेष खरीदी अन्य केंद्रों की रही। वहीं जिले में 11 खरीदी केंद्र अभी भी चालू नहीं हो पाए। यह केंद्र विशेषकर कमांड क्षेत्र के हैं। बंद केंद्रों में बर्रो, करैया, बोरिया, खमतला आदि बताए गए। इन केंद्रों पर अभी खरीदी के लिए तैयारी चल रही है।
समर्थन मूल्य पर गेहंू बेचने वाले हजारों किसानों को अब तक राशि का भुगतान नहीं मिल पाया है। इससे किसानों में नाराजी बढ़ रही है। उनके जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का शीघ्र किया जाना चाहिए।
-मोहरसिंह रघुवंशी, किसान नेता

कमांड क्षेत्र में अभी कटाई कार्य चल रहा है। यह खरीदी केंद्र शीघ्र प्रारंभ कराए जाएंगे। जिन किसानों के अनाज की खरीदी हो चुकी उनके खातों में एक-दो दिन में राशि पहुंचने लगेगी।
-विनयप्रकाशसिंह, सीईओ, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो