scriptकिसान ने खुद के सीने में मारी गोली | Vidisha news: farmer shot himself in the chest Mari | Patrika News

किसान ने खुद के सीने में मारी गोली

locationविदिशाPublished: Aug 10, 2015 11:38:00 pm

सुबह करीब 7 बजे भाटनी गांव
के पास रम्भारिया बस्ती में 40 वर्षीय किसान तोरण सिंह मीणा ने अपने सीने पर बारह
बोर की बंदूक से गोली चला ली, जिससे उसकी मौत हो गई

Vidisha photo

Vidisha photo

विदिशा। सुबह करीब 7 बजे भाटनी गांव के पास रम्भारिया बस्ती में 40 वर्षीय किसान तोरण सिंह मीणा ने अपने सीने पर बारह बोर की बंदूक से गोली चला ली, जिससे उसकी मौत हो गई।


जिला अस्पताल में तोरण सिंह के परिजन जगदीश मीणा ने बताया कि तोरण के दो बच्चे अग्रवाल एकेडमी में पढते हैं। गोली मारने की खबर मिलते ही जब जगदीश अपने घर के ही पास बने तोरण के घर पहुंचे तो वह पड़ा हुआ था। उसके पास तोरण की मां और पत्नी बैठे थे। तत्काल तोरण को जीप में रखकर जिला अस्पताल लाए जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उस समय तोरण के पिता अमर सिंह खेत में दवाओं का छिड़काव करने गए थे। तोरण द्वारा खुद को गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।

परिजनों का कहना है कि पूर्व में तोरण का एक्सीडेंट हुआ था और उसके बाद वह एक बार जहरीली दवाएं भी खा चुका है। उसका दिमाग ठीक नहीं रहता था। तोरण अपने पिता की इकलौती संतान थी और उसके पास करीब 80 बीघा की खेती थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो