scriptरसोई में केरोसिन से जलने से विवाहिता की मौत | Woman's death by burning | Patrika News

रसोई में केरोसिन से जलने से विवाहिता की मौत

locationविदिशाPublished: Apr 27, 2019 11:40:27 pm

Submitted by:

Krishna singh

परिजनों ने लगाए ससुराल पक्ष पर आरोप

patrika news

Woman’s death by burning

लटेरी. बामनखेड़ी में एक 27 वर्षीय विवाहिता प्रीति अहिरवार की रसोई में केरोसिन से जलने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूरी रसोई से कैरोसीन की बदबू आ रही थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे केरोसीन डालकर जिंदा जला दिया। उधर पुलिस भी घटना को संदिग्ध मान रही है। पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति भी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
टीआई अजय दुबे ने बताया कि शुक्रवार की रात डायल 100 के माध्यम से सूचना मिली थी कि सिलेंडर फटने से एक महिला की जलकर मौत हो गई। महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी। मौके पर सिलेंडर फटने जैसी स्थिति नहीं प्रतीत हुई। मामला संदिग्ध लग रहा है। पति-पत्नी के बीच विवाद होते थे, यह बात भी सामने आ रही है। मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जो स्थिति होगी, वह सामने आएगी।
वही एसडीओपी भंवरसिंह सिसौदिया का कहना है कि गैस की टंकी नहीं फटी है, मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची थी। टंकी सुरक्षित है। कमरे में केरोसिन की बदबू आ रही थी। मौत केरोसिन से आग लगने से ही हुई है। जांच में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर प्रीति की मां सियाबाई ने मृतका के पति संतोष के साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने केरोसीन डालकर प्रीति को जिंदा जला दिया। परिजन काफी देर तक हंगामा करते रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रीति का पोस्टमार्टम किया गया और विदिशा से आई टीम ने मौके का मुआयना कर परिजनों से बात की। इस मौके पर एसडीएम शैलेन्द्र सिंह, एसडीओपी भंवरसिंह सिसौदिया, नायब तहसीलदार बलबीर सिंह राजपूत, टीआई अजय दुबे आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो