scriptलाश रखकर चौराहे पर प्रदर्शन | Zombies by placing the display on the square | Patrika News

लाश रखकर चौराहे पर प्रदर्शन

locationविदिशाPublished: Jun 15, 2015 11:40:00 pm

पुराने मकान के विवाद को लेकर
परिवार के दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने 50 वर्षीय उर्मिला पत्नी
अशोक विश्वकर्मा को केरोसिन डालकर आग लगा दी थी

Vidisha photo

Vidisha photo

गंजबासौदा। पुराने मकान के विवाद को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने 50 वर्षीय उर्मिला पत्नी अशोक विश्वकर्मा को केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। आग के बाद महिला को गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान रविवार की रात महिला की मौत हो गई।

सुबह महिला के परिजनों ने जयस्तंभ चौक पर अर्थी रखकर महिला को आग के हवाले करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करने व इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। मृत महिला के परिजनों का आरोप था कि पुलिस इस मामले में आरोपी पक्ष के लोगों को बचा रही है। सिर्फ महिलाओं पर मामला दर्ज किया गया है। जबकि महिलाओं के साथ पुरूष भी आग लगाने में शामिल थे।

समझाइश पर मामला शांत
सुबह करीब 10 के लगभग आक्रोशित परिजनों ने महिला का शव रखकर पहले तो जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में चौराह पर लोग एकत्रित हो गए। वहीं दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। आंदोलनकारी इस जिद पर अड़े थे कि जल्द से जल्द हत्या का मामला दर्ज किया जाए और जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं उनके नाम जोड़े जाएं और उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

चक्काजाम की खबर लगने पर बड़ी संख्या में दोनों थानों का बल मौके पर पहंुच गया। इस दौरान टीआई की समझाइश के बाद आंदोलनकारियों ने शव को सड़क से हटाया और मामला शांत हुआ। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो