आगरा

आखिर किस गांव में Jawaharlal Nehru के प्रवेश पर लगी थी रोक, जानें वजह


Sanjana Singh

14 November 2024

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का आज जन्मदिन है। उन्हें यूपी के आगरा से गहरा लगाव था।

जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू आगरा के माईथान में रहते थे। उस समय हाईकोर्ट आगरा में हुआ करता था।

1958 की बात है, जब आरबीएस कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ. आरके सिंह के साथ नेहरू बिचपुरी विकासखंड के गांव लड़ामदा में आए थे।

उन्हें कॉलेज के बिचपुरी कैम्पस से लड़ामदा तक बैलगाड़ी में लाया गया था। उनके साथ अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति आइजनहावर भी थे।

जवाहरलाल नेहरू को आगरा के गांव बरारा आना था, लेकिन अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा कारणों से जाने से रोक दिया था। इसी कारण लड़ामदा में कार्यक्रम हुआ था।