क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे महंगा होटल कौन सा है। आप इस होटल की एक रात की कीमत सुन हैरान हो जाएंगे।
यह होटल दुनिया के 50 टॉप होटलों में गिना जाता है। यह होटल यूपी के आगरा में स्थित है।
यह एक ऐसा 5 स्टार होटल है, जहां से आप अपने रूम से ताजमहल को देख सकते हैं। यहां प्रीमियर रूम से लेकर कोहिनूर सुइट तक है, लेकिन इसका किराया सुन आपके होश उड़ सकते हैं।
यहां प्रीमियम रूम की कीमत 1 लाख रुपए है, जबकि बालकनी के साथ प्रीमियम रूम की कीमत 1 लाख 12 हजार रुपए है। वहीं कोहिनूर सुइट की कीमत 11 लाख रुपए है।
इस होटल का नाम ओबरॉय अमरविलास है। ओबरॉय ग्रुप की स्थापना 1934 में की गई थी और ये कुल 32 होटलों का संचालन करता है।